शहडोल

अरे ये क्या ? यहां तो स्कूल की ही काट दी गई बिजली, बच्चों की पढ़ाई ठप्प

छात्रों के भविष्य पर असर, शिकायत पर शिक्षा विभाग पर अटकी फाइल
2 min read
• •
Updated: 25 Jun 2018, 3:31 PM IST
Here's the school electricity Cut, students Studying influenced
अरे ये क्या यहां तो स्कूल की ही काट दी गई बिजली, बच्चों की पढ़ाई ठप्प

शहडोल- जिले के धनपुरी कोयलांचल क्षेत्र में सालों से संचालित शासकीय हायर सेंकेंड्री स्कूल अमलाई नंबर 3 के बिजली कनेक्शन को कॉलरी प्रबंधन ने अवैध मानकर काट दिया है। जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जबकि अभी हाल ही में कमिश्नर ने सम्बंधित विभाग को पत्र लिखकर अगाह किया था कि किसी भी स्कूल की बिजली किसी भी परिस्थिति में नहीं काटी जाएंगी। इसके बाद भी बिजली कटने की सूचना की फाइल जिला शिक्षा कार्यालय में पड़ी हुई है। लेकिन अब तक उसका कोई निदान नहीं हो सका है।

शिकायत में बताया गया है कि ये स्कूल पहले 10वीं तक था। साल 2013 में उन्नयन कर हायर सेंकड्री स्कूल का दर्जा दिया गया। इस स्कूल की जमीन कॉलरी प्रबंधन की है और स्कूल भवन भी कॉलरी प्रबंधन
का बनवाया हुआ है।

अब तक बिजली भी कॉलरी की जलती थी। लेकिन एक महीने पहले कॉलरी प्रबंधन ने बिजली काट दिया है। अभिभावकों ने बताया कि वर्तमान समय में विद्यालय में लगभग 750 विद्यार्थी अध्यनरत है। कंप्यूटर जैसे महत्वपूर्ण विषय की पढ़ाई बिजली ना होने से प्रभावित है। स्कूल को सालों से कॉलरी प्रबंधन के द्वारा सुचारू रूप से बिजली मिलती थी । जिससे बच्चों को अध्ययन करने में कोई समस्या नहीं होती थी। विद्यालय के परीक्षा परिणाम हमेशा सराहनीय रहे हैं प्रबंधन को छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए अपने निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए।

शिक्षकों ने बताया कि शासकीय हाई स्कूल अमलाई नंबर 3 अपने बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए जाना जाता है । प्रत्येक वर्ष इस विद्यालय से कोई न कोई विद्यार्थी जिले की मेरिट लिस्ट में अपना स्थान पक्का करता है। लेकिन आज यह विद्यालय विद्यार्थियों को बिजली जैसी मूलभूत सुविधा देने में अपने आप को असहाय महसूस करता है। भीषण गर्मी में विद्यार्थियों को होने वाली समस्याओं से सोहागपुर प्रबंधन को कोई मतलब नहीं है।

काट दी गई स्कूल की बिजली

शासकीय हायर सेकेंड्री स्कूल अमलाई तीन नंबर के प्राचार्य सूरज त्रिपाठी के मुताबिक कॉलरी प्रबंधन ने स्कूल की बिजली काट दिया है। महाप्रबंधक सोहागपुर एरिया से मिलने पर कलेक्टर से आदेश कराने को
कहा गया है। जिससे जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत करा दिया गया है।

Published on: