शहडोल

हाईस्कूल के छात्रो ने दी इस विषय की परीक्षा

शांति से हुई परीक्षा, नहीं बने एक भी नकल प्रकरण
2 min read
• •
Updated: 6 Mar 2018, 9:00 AM IST
High school students given the examination of this subject
High school students given the examination of this subject

शहडोल. माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा में सोमवार को जिले के ४८ परीक्षा केन्द्रो में कक्षा १० वीं की परीक्षा का आगाज हुआ। पहले दिन संस्कृत विषय की परीक्षा छात्रों ने दी। परीक्षा शांति पूर्वक संपन्न हुई इस दौरान न तो कहीं कोई नकल प्रकरण बने और न ही किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति ही निर्मित हुई। परीक्षा के लिए दिए गए आवश्यक निर्देशों का पालन करते हुए सभी छात्र निर्धारित समय पर परीक्षा केन्द्र पहुंच गए। जिसके बाद समय पर परीक्षा सामग्री वितरित कर परीक्षाएं प्रारंभ कर दी गई। इस दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति निर्मित न हो इसके लिए पुख्ता इंतजामात किए गए थे। सभी केन्द्रो में सख्ती के साथ परीक्षाएं संचालित हुई। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके विशेष ख्याल रखे गए थे। साथ ही नकल रोकने विशेष दस्ताा गठित किया गया है। यह दल समय-समय पर परीक्षा केन्द्र पहुंचकर निगरानी में लगा हुआ है। जिले भर के केन्द्रो में दस्ता भ्रमण कर परीक्षा के संचालन में निगरानी रखे हुए है।
अनुपस्थित रहे 506 छात्र
सोमवार को आयोजित हाईस्कूल के संस्कृत विषय के प्रश्न पत्र के लिये कुल 13 हजार 934 छात्र दर्ज थे। जिसमें से 13 हजार 428 परीक्षार्थी ही परीक्षा में सम्मिलित हुए। हाईस्कूल के पहले प्रश्न पत्र में 506 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। जिले के 48 परीक्षा केन्द्रो में यह परीक्षा शांति पूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा केन्द्रो में पूरी व्यवस्थाएं पूर्व में ही कर ली गई थी। संवेदन शील व अति संवेदनशील केन्द्रो में सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही प्रशासनिक व्यवस्थाएं भी चुस्त-दुरुस्त रखी गई थी।
सीबीएसई की परीक्षाएं प्रारंभ
सीबीएससी की परीक्षाएं भी सोमवार से प्रारंभ हो गई है। पहले दिन हायर सेकेण्ड्री में दर्ज 267 छात्रों में से 265 छात्रों ने अंग्रजी विषय की परीक्षा दी। वहीं मंगलवार को हाईस्कूल के 368 छात्र हिन्दी विषय की परीक्षा देंगे। हायर सेकेण्ड्री का पहला प्रश्न पत्र शांति पूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति निर्मित नही हुई।

Published on: