शहडोल

जमकर खेली होली, अलग-अलग अंदाज में मना जश्न

चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर
2 min read
• •
Updated: 3 Mar 2018, 1:11 PM IST
Holi- celebrating in different style

शहडोल- होली रंगों का त्योहार है और हर कोई इसे बड़े ही उमंग के साथ मनाता है, शहडोल जिले में भी रंगों के इस त्योहार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। होलिका दहन के दूसरे दिन होली रंग से खेली गई। तो कहीं गुलाल से खेली गई। अपने परिवार, दोस्त, भाई-बहन सभी ने रंगों के इस त्योहार को बड़े ही उमंग के साथ मनाया।

जमकर खेली होली
जिले में रंगों के इस त्योहार को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है, शहर हो, गांव हो, हर जगह होली खेली जाती है। और जमकर खेली जाती है। इस बार भी होली के इस त्योहार में कई अलग-अलग चीजें देखने को मिली। कोई रंगों के साथ इस त्योहार को मनाया, तो कई सूखी होली खेलना ही पसंद किया, मतलब सिंपल गुलाल के साथ होली खेली। कोई रंग और गुलाल दोनों से ही होली के इस त्योहार को मनाया।

आज भी खेली जा रही होली
रंगों का ये त्योहार तो वैसे कल ही था। लेकिन जिले में होली के इस त्योहार को दो-तीन दिन मनाया जाता है। आज भी कहीं-कहीं होली जारी है। कई जगह रंग से होली खेली जा रही है। तो कई जगह गुलाल से खेली जा रही।

होली के गानों के साथ जमकर हुआ डांस
रंगों के इस त्योहार में होली के गाने चार-चांद लगा रहे थे। रंग बरसे भीगे चुनर वाली गाना का क्रेज खासा देखा गया। और इस गाने में लोगों ने जमकर थिरका भी। एक तरह से देखा जाए तो रंगों के इस त्योहार में होली के गानों की भी खूब डिमांड रही। अलग-अलग गाने और उस गाने में लोगों ने जमकर ठुमके लगाए।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर
होली के इस त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बहुत मजबूत रही। चप्पे-चप्पे पर पुलिस मौजूद रही, हर चौक-चौराहे में पुलिस की चौकसी देखने को मिली। जिससे कोई अनहोनी घटना ना हो। और होली शांति के साथ खेली जा सके। आज भी पुलिस की चप्पे-चप्पे पर नजर है। शहर के कोने-कोने में पुलिस मौजूद है।

Published on: