शहडोल

तस्करों की दबंगई, पुलिस ने रोका तो गाड़ी चढ़ाने का प्रयास, फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने पीछा कर दबोचा

70 किलोमीटर तक तस्करों को खदेड़ा, पन्ना से लोड हुए थे तस्कर
2 min read
• •
Updated: 14 May 2018, 6:00 PM IST
In filmy style Police followed taskar, crime news shahdol

शहडोल- तस्करों की दबंगई इतनी बढ़ गई है, कि अब उनमें पुलिस का भी खौफ नहीं है। तस्करों ने एक ऐसी ही घटना को अंजाम दिया है। जिसे जानकर आप भी खौफ में आ जाएंगे। दरअसल आधी रात को तस्करों ने पुलिस पर ही गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया, पुलिस ने रोका तो नहीं रुके, फिर पुलिस भी फिल्मी स्टाइल में पीछा करने लगी, जगह-जगह दूसरे थानों को प्वाइंट करती रही आगे-आगे तस्कर और पीछे-पीछे पुलिस, लेकिन आखिर में पुलिस को कामयाबी मिली और उन्होंने 70 किलोमीटर पीछा करने के बाद दबोचा।

पुलिस जोन में मवेशियों की तस्करी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहडोल के सोहागपुर थाना क्षेत्र में पुलिस गश्त के दौरान तस्करों की दबंगई की बानगी देखने को मिली। यहां पर पुलिस ने तस्करों के वाहन को रोका तो तस्करों ने पुलिस पर ही वाहन चढ़ाने का प्रयास किया।

बाद में पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने तस्करों को 70 किमी तक खदेडऩे के बाद दबोचा है। एएसआई राकेश मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रक क्रमांक एमपी 19 एचए 3622 से मवेशियों की तस्करी की जा रही है। डीएसपी यातायात विलास बाघमारे और एएसआई राकेश मिश्रा ने वाहन को रोकने का प्रयास किया तो तस्करों ने पुलिस पर ही वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। बाद में पुलिस ने पीछा किया और अन्य थानों को प्वाइंट दिया।

अमलाई पुलिस ने नाकाबंदी की तो यहां पर भी स्टाफर तोड़ते हुए तस्कर भाग निकले। बाद में पुलिस लगातार पीछा करती रही। पशु तस्कर सीधे कोतमा पशु बाजार में वाहन ले जाकर खड़ा कर दिया और मौके से भाग निकले। इस दौरान पुलिस ने खलासी बबलू यादव को गिरफ्तार किया है।

बताया गया कि व्यापारी उत्तम कुशवाहा ने मवेशियों को बूचडख़ाना के लिए भेजा था। चालक सिरोज ने कई जगहों में प्वाइंट तोड़ते हुए पुलिस पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस आरोपी खलासी बबलू को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जिससे तस्करी से जुड़े कई खुलासे हो सकते हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर ली है।

Published on: