शहडोल

गर्मी से लोगों का हाल बेहाल, स्किन इन्फेक्शन और उदर रोग का खतरा बढ़ा, जानिए कैसे करें बचाव?

पढि़ए पूरी खबर...
2 min read
• •
Updated: 4 May 2018, 10:38 AM IST
Increase the risk of skin infections and abdominal disorders

शहडोल- गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है, पारा हर दिन चढ़ता ही जा रहा है, नौतपा के पहले ही सूर्य की तीखी किरणें आसमान से मानो आग बरसा रहीं हैं। शहर का तापमान 41 पार पहुंच गया है। गुरुवार शाम को हल्के बादल छाने से शहर की सड़कें और कांक्रीट की दीवारें ईंट भट्टे का कार्य कर रहीं हैं। उमस भरे मौसम में लोग घर-बाहर सभी जगहों पर बेचैन दिख रहे हैं।

हालात येे बन रहे हैं कि रात 11 बजे के बाद ही मौसम में नर्मी देखी जा रही है। सुबह 9 बजे से ही सड़कें वीरान दिख रहीं हैं। बाजार में खरीददारी पर भी इसका खासा असर दिख रहा है। बुधवार को अधिकतम पारा 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिसे दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में भी उमस का वातावरण बने रहने के आसार हैं।

विगत तीन दिनों में बूंदाबांदी की आशंका भी जाहिर की गई है। डॉक्टर उमस भरी गर्मी में लोगों को सावधानियां बरतने की सलाह दे रहे हैं। डॉक्टरों की मानें तो पसीने के इन्फेक्शन से स्किन संबंधी रोग सामने आ रहे हैं। लोगों द्वारा खान-पान में लापरवाही बरतने के कारण पेट की समस्याएं भी हो रहीं हैं। जिससे लोगों के मुंह में छाले आ रहे हैं। बेरहम मौसम में पेयपदार्थ, मौसमी फल और अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह दी जा रही है।

डॉक्टर बताते हैं कि गर्मी में धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीम लगाने पर हानिकारण किरणों से बचाव होता है। ब्लॉचनेस कम होती है। त्वचा की नमी बरकरार रहती है। यहां तक की कुछ मामलों में त्वचा कैंसर से भी बचा जा सकता है। तीखी धूप में त्वचा को दुरुस्त रखने के लिए सनस्क्रीम, सफे द कपड़ा, पाऊडर का उपयोग किया जा सकता है। पसीना आने पर पाऊडर का उपयोग करें ताकि खुजली और स्किन इन्फेक्शन से बचा जा सके। समय पर नहाना भी नितांत आवश्यक है।

Published on: