विज्ञान एवं गणितीय मॉडल का प्रदर्शन
केशवपुरम में कलापर्व का हुआ आयोजन, 226 भैया-बहिनों की रहीं सहभागिता
बुढ़ार. सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, केशवपुरम बुढ़ार में विद्याभारती की योजनानुरुप छात्रो में वैज्ञानिक अभिरुचि जाग्रत करने के उद्देश्य से कलापर्व का आयोजन किया गया। जिसमे सरस्वती उमावि बुढ़ार के प्राचार्य आरएसपटेल के मुख्यातिथ्य में व शासकीय उमावि रामपुर के व्याख्याता दीपक शर्मा, की अध्यक्षता एवं सरस्वती उमावि अमलाई के व्याख्याता दिनकर पाण्डेय के विशिष्ट आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथ्य द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया ।तदुउपरान्त कार्यक्रम के अध्यक्ष ने आयोजन की उपादेयता पर जीवनोंपयोगी विचार रखे।
कलापर्व पर व्याख्यान एवं प्रयोगात्मक श्रंखला पर दीपक शर्मा, दिनकर पाण्डेय, दीपक उर्मलिया, पीडी मिश्रा, ईश्वरचंद्र साहू, अनिल नापित, पुलकित श्रीवास्तव, तथा सादना पटेल ने विद्यालय के भैया/बहिनों में वैज्ञानिक सोच कैसे विकसित हो पर अपने-अपने प्रेरक विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में प्रान्त में पुरस्कृत विज्ञान एवं गणितीय मॉडल का प्रदर्शन एवं मॉडल निर्माण की विधी भैया/बहिनों द्वारा प्रदर्शित की गई, जिसमें छात्र-संस्कार तिवारी, आभाश तिवारी, आशीष शुक्ला, हिमांसु पाल, अनुराग रजक, नितीशसाहू, अमन वर्मा, लकी यादव, बलराम साहू, की विशेेष भूमिका रही।
कलापर्व में 226 भैया-बहिनों की सहभागिता रही। कार्यक्रम में विधिअधिकारी अशोक त्रिपाठी ,मृगेन्द्र श्रीवास्तव , प्राचार्य राजकिशोर शुक्ला, शिक्षक भानू शर्मा, अमित द्धिवेदी, अशीष त्रिपाठी, गौरव शर्मा, संतोष शर्मा, का सहयोग सराहनीय रहा।
मतदाता जागरुकता पर आयोजित हुई मैराथन दौड
स्थानीय शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेण्ड्री से कालेज तिराहा तक रन फार वोट मतदाता जागरूकता के तहत पुरूष एंव महिला वर्ग में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमे हरिश्चंन्द्र सिंह भरूआ प्रथम, दशरथ सिंह केशौरी द्वितीय और तेजवलीसिंह ढोलकू तृतीय रहे । जबकि महिला वर्ग में कुमारी ममता सिंह खुजमनियॉ प्रथम, रमेशियॉ सिंह भीखमपुर द्वितीय , कुमारी अंन्जूसिंह नेमूहा तृतीय रही । जिन्हें अनुविभागीय दण्डाधिकारी जैतपुर सीजी डेहरिया ,तहसीलदार विकास जैन ,नायाब तहसीलदार रामाधार अहिरवार ने मेडल देकर उत्साहवर्धन किया। एसडीएम डेहरियॉ ने बताया कि लोकतंत्र को सशक्त व मजबूत बनाने के उद्ेश्य से किया ताकि हमारे देश की लोकतंत्र की नीव मजबूत रहे। इस अवसर पर प्राचार्य बजरंग द्विवेदी, बीईओ केके शर्मा ,नगर निरीक्षक अनिलकुमार पटेल ,बीआरसी समन्वयक सीबी शुक्ला ,राकेश त्रिपाठी, बीकेंिसह, विनोद सिंह, पृथ्वीसिंह, शिवभक्त यादव, सुरेश मिश्रा ,नागेन्द्र दुबे सहित ऑगनबाडी कार्यकर्ता और सहायिका भारी संख्या मे उपस्थित रहे।