शहडोल

पूर्वोत्तर राज्य में मध्यप्रदेश की संस्कृति की पहचान कराएंगे लकी

साहित्य के माध्यम से होगा संस्कृतियों का आदान-प्रदान
2 min read
• •
Updated: 24 Feb 2018, 11:37 AM IST
Lucky will identify the culture of Madhya Pradesh in the Northeast

पूर्वोत्तर राज्य में मध्यप्रदेश की संस्कृति की पहचान कराएंगे लकी
साहित्य के माध्यम से होगा संस्कृतियों का आदान-प्रदान

शहडोल- अभिनय के साथ नृत्य व अन्य कलाओं में रुचि रखने के साथ ही संस्कृति महाविद्यालय में संस्कृति की शिक्षा ग्रहण कर रहे लकी चतुर्वेदी का एक भारत श्रेष्ठ भारत यात्रा के लिये चयन हुआ है। इस कार्यक्रम के तहत लकी अगले माह नागालैण्ड व मनीपुर की यात्रा में जाएंगे।

जहां साहित्यिक व सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी संस्कृतिक का आदान प्रदान करेंगे। इस कार्यक्रम के तहत प्रदेश से 18 छात्रों का चयन किया गया है। जिसमें एक अभ्यानंद सरस्वती महाविद्यालय शहडोल के छात्र लकी चतुर्वेदी का नाम भी शामिल है।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत की कल्पना को साकार करने के लिए एक राज्य दूसरे राज्य की संस्कृतिक का आदान प्रदान करे इसके लिए यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम आयोजित किए जा रहे हैं।
अभ्यानंद संस्कृत महाविद्यालय में आचार्य अंतिम के छात्र लकी चतुर्वेदी का प्रदेश से चयन हुआ है। लकी को पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर व नागालैण्ड की अध्ययन यात्रा कराई जाएगी। मणिपुर व नागालैण्ड की यह यात्रा 8 मार्च से 17 मार्च तक चलेगी। इस बीच वह अपनी संस्कृति का आदान प्रदान साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से करेंगे।

अभिनय और नृत्य में विशेष रुचि
संस्कृत महाविद्यालय में वर्ष 2012-13 से शिक्षा ग्रहण कर रहे लकी चतुर्वेदी की अभिनय व नृत्य में विशेष रुचि है। जिले व संभाग स्तर पर होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं व कार्यक्रमों में वह शिरकत करते हैं। जहां वह मंच पर अपनी अभिनय कला का प्रदर्शन भी करते हैं। यहां यह बता दें कि इस अभिनय व नृत्य कला के माध्यम से लकी कोई कई पुरस्कार भी मिले हैं। इस क्षेत्र में ही वह आगे बढऩा चाहते हैं। नेहरू युवा केन्द द्वारा आयोजित भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से लकी का चयन एक भारत श्रेष्ट भारत योजना के तहत हुआ है।

Published on: