शहडोल

शुरु होने वाला है परीक्षाओं का महा समर

1 फरवरी से 11 वीं व २ फरवरी से 9 वीं की होगी परीक्षाएं
2 min read
• •
Updated: 31 Jan 2018, 9:19 AM IST
Maha Samar of the examinations to be started
Maha Samar of the examinations to be started

शहडोल. फरवरी का महीना प्रारंभ होने के साथ ही परीक्षाओं का दौर शुरू हो जायेगा। सत्र 2018 में सभी होम परीक्षा फरवरी में ही संपन्न हो जायेगी। जिसकी तैयारियां पूरे जोर शोर से चल रही है। कक्षा 9 वीं व 11 वीं का टाइम टेबल पहले ही लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी कर दिया गया था। हालांकि उसमें कुछ संशोधन हुआ है जिसे देखते हुये लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा फिर से टाइम टेबल जारी किया गया है। वहीं कक्षा 1 से 8 तक की परीक्षा के लिये भी टाइम टेबल जारी कर दिया गया है।
फरवरी माह के पहले दिन से ही होम परीक्षा प्रारंभ हो जायेंगी। बोर्ड पैटर्न पर आधारित कक्षा 9 वीं व 11 वीं की परीक्षा 1 फरवरी से प्रारंभ हो रही है। लोक शिक्षण संचालनालय से जारी टाइम टेबल के अनुसार कक्षा 9 वीं की परीक्षा 2 फरवरी से 19 फरवरी तक सुबह 9 से 12 बजे तक संचालित होंगी। इसी प्रकार कक्षा 11 वीं की परीक्षा 01 फरवरी से प्रारंभ होकर 26 फरवरी तक दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक चलेंगी। जिसके लिये आवश्यक दिशा निर्देश सभी विद्यालायें के प्राचार्यों को जारी कर दिये गये हैं।
यहां से मिलेगी प्रायोगिक सामग्री
जिले के सभी हाई स्कूल व हायर सेकेण्ड्री की प्रायोगिक परीक्षा सामग्री समन्वयक संस्था उत्कृष्ट विद्यालय शहडोल में उपलब्ध है। जिसके लिये सभी हाईस्कूल व हायर सेकेण्ड्री विद्यालयों के प्रबंधन से कहा गया है कि प्रायोगिक परीक्षा संबंाी सभी सामग्री प्राप्त कर ले। जिससे कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा दी गई समय सीमा 12 फरवरी से 26 फरवरी के बीच प्रायोगिक परीक्षा संपन्न कराने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इसकी भी तैयारी पूरी
कक्षा 9 वीं व 11 वीं के साथ ही कक्षा 01 से 08 तक की परीक्षाएं भी फरवरी माह में ही पूरी हो जायेंगी। जिससे कि मार्च में सभी के परीक्षा परिणाम घोषित किये जा सके। इसके लिये पूरी तैयारी कर ली गई है। टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। जिसके अनुसार परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जारी किये गये हैं।
होंगी प्री बोर्ड परीक्षाएं
होम के साथ ही प्री बोर्ड परीक्षाएं भी फरवरी माह में ही होनी है। जिसके लिये हाल ही में लोक शिक्षण संचालनालय से टाइम टेबल जारी किया गया है। जिसमें प्री बोर्ड इक्जाम कक्षा 10 वीं की 7 फरवरी से 16 फरवरी तक सुबह 9 से 12 बजे तक व कक्षा 12 वीं की परीक्षा 6 फरवरी से 17 फरवरी तक दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक होना नीयत किया गया है।

Published on: