शहडोल

पिता का साया उठा, मां ने अनाथ छोड़ा, फिर एक मजदूर और पुलिस कैसे बने सहारा ?

पढि़ए मानवता की अनूठी कहानी
2 min read
• •
Updated: 15 May 2018, 3:17 PM IST
Masoom ke liye sahara bana Mazdoor, read full imotional story

शहडोल/मानपुर- किसी भी मासूम के सर से पिता का साया उठ जाना, मां का अनाथ छोड़ देना, उस मासूम का तो मानो सबकुछ ही लुट गया, लेकिन कहते हैं मानवता बहुत बड़ी चीज होती है, उस बेसहारे मासूम का हाथ थामा एक मजदूर ने, और जब पुलिस को इस बात का पता लगा तो वो भी बन गई उस मासूम का सहारा।

छोटी सी उम्र में ही कुदरत ने पिता का साया छीन लिया। कुछ समय बाद मां ने भी अनाथ छोड़ दिया। मासूम दर दर भटकने लगा था लेकिन गांव के एक मजदूर ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए मासूम के लालन पालन की जिम्मा ले लिया। इतना ही नहीं, जब मजदूर चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने थाना पहुंचा। जहां पर पुलिस ने भी पड़ताल की तो कहानी सामने आई।

जिसके बाद थाना प्रभारी ने आर्थिक मदद करते हुए पढ़ाई का जिम्मा लिया। बालक सुदर्शन के सिर से मां बाप का साया छूट जाने से अनाथ बालक को सहारा देने गांव के सुदामा साहू ने जवाबदारी लेते हुए अपनी मानवता की मिसाल पेश की। सुदामा अपना चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के लिए मानपुर थाना परिसर आए हुए थे। अनूप सिंह ठाकुर ने पूछा किसके लिए चरित्र प्रमाण पत्र बनवा रहे हो तब सुदामा ने पूरी कहानी बताई। दरियादिली देखकर अनूप सिंह आर्थिक सहायता करते हुए पढ़ाई कराने की बात कही। प्रभारी ने आश्वासन दिया कि बेहतर पढ़ाई कराएं, इसके लिए हमेशा आर्थिक मदद की जाएगी।

खुद मजदूर लेकिन हौंसले हैं बुलंद

सुदामा के घर में पत्नी व दो बेटियां और एक बेटा है। इसके बावजूद भी असहाय बालक सुदर्शन को तीन सालों से अपने बच्चे की तरह पालन पोषण कर रहे हैं जबकि सुदामा साहू पेशे से मजदूरी करते हैं। लेकिन उनके हौसले बुलंद हैं।

मानवता की मिसाल

मानपुर प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर के मुताबिक मासूम के पिता का देहांत हो चुका है। सुदामा साहू ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए मासूम को अपने बेटों की तरह रखा। पुलिस ने भी पढ़ाई कराने के लिए हमेशा मदद कराने का जिम्मा लिया है।

Published on: