शहडोल

आधीरात नाकेबंदी, एक साथ 16 वाहन जब्त, जानिए क्या थी वजह ?

पढि़ए पूरी खबर...

2 min read
Jun 06, 2018
आधीरात नाकेबंदी, एक साथ 16 वाहन जब्त, जानिए क्या थी वजह ?

आधीरात नाकेबंदी, एक साथ 16 वाहन जब्त

शहडोल- पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ एक ही रात सोलह वाहन जब्त किए हैं, दरअसल शहर के बाइपास मार्ग में पुलिस ने आधी रात नाकाबंदी करते हुए ओवरलोड सोलह कैप्सूल वाहनों को जब्त किया है। सभी वाहनों में राखड़ लोड था।

डीएसपी हेड क्वार्टर हेमंत शर्मा और यातायात डीएसपी विलास बाघमारे ने रात दो बजे पुलिसकर्मियों के साथ बाइपास मार्ग में चेकिंग शुरू कर दी। एक के बाद एक राखड़ से ओवरलोड कैप्सूल गुजर रहे थे। इसके अलावा एक चूना से ओवरलोड वाहन को भी जब्त किया गया है।

डीएसपी हेमंत शर्मा के अनुसार कैप्सूल जैतहरी मोजर बेयर से राखड़ लोड करके कैमोर और मैहर सीमेंट फैक्ट्री के लिए जा रहे थे। सभी वाहनों में कई टन राखड़ ओवरलोड था। पुलिस ने वाहनों को जब्त करते हुए वजन कराया। इस दौरान लगभग ५० हजार रुपए का जुर्माना ठोंका गया है।

थानों को नहीं थी भनक

कैप्सूल वाहनों में राखड़ ओवरलोड का सिलसिला पिछले काफी समय से चल रहा है। राखड़ से लोड वाहन जैतहरी से होकर कई थानों से गुजरते हुए शहडोल तक पहुंचे लेकिन थानों को इसकी भनक तक नहीं लगी।
------------------------------

बैल की हत्या करने पर भेजा जेल

शहडोल- बैल वध मामले में आरोपी को न्यायालय ने जेल भेजा है। सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट विवेक कुमार सिंह द्वारा की गई। एडीपीओ नवीन वर्मा के अनुसार राममिलन बैस ने अपने साथी के साथ बैल को पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया है। सुनवाई करते हुए विवेक कुमार सिंह ने आरोपी राममिलन की जमानत खारिज की है।
------------------------------

आरोपी गिरफ्तार

शहडोल- किशोरियों से ज्यादती के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। उमेश और शनि ने दो किशोरियों को अगवा कर ज्यादती की थी। किशोरियां काफी समय से लापता थी। दोनो आरोपियों को बुढ़ार पुलिस ने पकड़ा है। बुढ़ार पुलिस ने पकड़ा है।

Published on:
06 Jun 2018 12:46 pm
Also Read
View All