शहडोल

त्यौहारों पर लड्डू, छेना और काजू कतली की अधिक मांग

पैकिंग वाली मिठाइयों पर भी आ रहा लोगों का दिल
2 min read
• •
Oct 04, 2017
sweets in festival
sweets in festival

शहडोल- शहर में त्योहार हो और मिठाई ना हो ऐसा भला कभी हो सकता है। शहडोल शहर में पुराने मिठाईयों की जगह अभी भी कोई नहीं ले सका है। लड्डू,छेना और काजू कतली आज भी लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। इन दिनों त्योहारों का सीजन चल रहा है।

शहर की मिठाई दुकानें सज चुकी हैं, दुकानदार पूरी तैयारी में हैं। हमने भी शहर के कई मिठाई दुनकानदारों से बात की और लोगों की पसंद जानने की कोशिश की, कि आखिर किस मिठाई को लोग पसंद कर रहे हैं। जहां ज्यादातर लोगों ने यही कहा कि यहां के लोगों की पहली पसंद आज भी मोतीचूर और मगज के लड्डू ही हैं, दीपावली जैसे त्योहारों में भी ग्राहक ज्यादा से ज्यादा इसे पसंद करते हैं, इसके बाद छेना के आइटम में भी लोगों की दिलचस्पी रहती है। जिसमें गुलाब जामुन, चमचम, रसमलाई,रसमाधुरी शामिल हैं।

लड्डू अभी भी लोगों की पहली पसंद
शहर में लड्डू और छेना को जबरदस्त टक्कर दे रही है काजू कतली, लड्डू और छेना के अलावा ग्राहक मिठाई में अगर कुछ पसंद कर रहे हैं तो वो है काजू कतली, इसकी खासियत जब हमने पूछा तो दुकानदारों का कहना था कि ये सूखी, टेस्टी और शानदार मिठाई है।

पैकिंग वाली मिठाई की मांग बढ़ी
बदलते वक्त के साथ इन दिनों ग्राहकों की च्वाइस भी बदल रही है। शहर में पैकिंग वाली मिठाईयों की डिमांड ज्यादा बढ़ रही है। ज्यादातर मिठाई व्यापारियों का कहना था कि इस समय ग्राहक पैकिंग वाली मिठाई ज्यादा पसंद कर रहे हैं। त्योहारों में एक-दूसरे को देने के लिए लोग इसे खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। ज्यादातर दुकानदारों ने कहा कि पैकिंग वाली मिठाइयों की सेल लगातार बढ़ती जा रही है।

-पंजाब डेयरी एंड स्वीट्स के बिन्टू बग्गा कहते हैं कि शहर के लोगों में लड्डू,मिनी पेड़ा, काजू कतली, ड्राई फ्रूट्स की डिमांड ज्यादा है। सिंपल खोवे और छेने वाली मिठाई भी पसंद की जा रही है। पैकिंग वाली मिठाईयों का क्रेज बढ़ रहा है।

-बबलू डेयरी के बृजेश गुप्ता कहते हैं कि लड्डू और छेना के आइटम यहां के लोगों की पहली पसंद है। यहां के ज्यादातर लोग खोवे से ज्यादा दूध के बने मिठाई पसंद कर रहे हैं और हां इस समय तो पैङ्क्षकग वाली मिठाई ज्यादा चल रही है।

- हीरा स्वीट्स के दीपक पचाणी ने कहा वैसे तो मोतीचूर के लड्डू और छेना की डिमांड ज्यादा रहती है। इसके बाद लोग काजू कतली लेना पसंद करते हैं। दूधबर्फी,कलाकंद, और मिल्ककेक भी लोग पसंद करते हैं लेकिन छेना और लड्डू से इनकी कोई टक्कर नहीं है।

-बुइया हलवाई के रवि कुमार कहते हैं कि हमारे दुकान से भी सबसे ज्यादा मोतीचूर के लड्डू बिकते हैं। इसके साथ खीरकदम मिठाई की भी खास डिमांड रहती है। पेड़ा और खोवा वाली जलेबी भी ग्राहकों की
डिमांड लिस्ट में रहती है।

Published on:
04 Oct 2017 12:40 pm