
एकाग्रता और टाइम टेबिल बनाकर करें परीक्षा की तैयारी
शहडोल- बोर्ड परीक्षाएं अब नजदीक आ चुकी हैं, परीक्षार्थी अपनी तैयारियों को पुख्ता करने में लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अक्सर देखा गया है कि परीक्षा के इस समय परीक्षार्थी ज्यादा तनाव में रहते हैं।
बोर्ड परीक्षाओं में अपनी तैयारी को कैसे और पुख्ता करें, अनूपपुर कलेक्टर अजय कुमार शर्मा ने हैप्पी एग्जाम कॉलम मेंं परीक्षा की टिप्स को अपने अनुभवों के रूप सांझा किया है। जिसमें बच्चों को पढ़ाई और सकारात्मक सोच के साथ आगामी परीक्षा के दौरान कम समय में अधिक से अधिक अंक प्राप्त करने की बात कही है।
एक मैथिली लोकोक्ती को बयां करते हुए कहा अभ्यासे नर: नथिया बीच निकाले सर:। अर्थात अभ्यास करने वाले व्यक्ति नाक में पहनी जाने वाली नथ के छोटे से गोलाई वाले हिस्से (बीच) से तीर निकाल सकते हैं।
छात्र अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए एकाग्रता के साथ पढ़ाई करें और पढ़े गए विषयों का सही आंकलन करें। परीक्षा से पहले 5-7 वर्षो के प्रश्नों संग्रहण कर परीक्षण करें तथा उसी पैर्टन पर अपने विषय के प्रश्नों का कॉलम तैयार कर परीक्षा की तैयारी करें। साथ ही परीक्षा हॉल में हताश होने की बजाय शांत मन से प्रश्नों को पढं़े और उसके मुताबिक ही जवाब दें।
इस तरह के टिप्स करें फॉलो
प्रश्नावली में सबसे हल्के प्रश्नों को पहली प्राथमिकता के साथ समय निर्धारण में सॉल्व करने का प्रयास करें। भारी प्रश्नों को अंतिम समय दें। कभी कभी पढ़े हुए शब्द हताशा में याद नहीं आते और प्रश्न का उत्तर परीक्षार्थी चूक जाते हैं। परीक्षा से पूर्व यह सोचकर चले कि हमें अधिक से अधिक प्रश्नों को सॉल्व करके आना है। याददाश्त सही रखें, समय पर खाना खाएं, तनाव ना लें, और भरपूर नींद लें। प्रश्न के उत्तर याद नहीं आने पर अन्य वैकल्पिक मैथड से उत्तर दें। उत्तर दें।