
मतदाता जागरुकता संध्या का आयोजन ,यूथ चलेगा बूथ की थीम पर संस्कृतिक कार्यक्रम की दी गई प्रस्तुति
शहडोल . विधानसभा निर्वाचन 2018 में अधिक से अधिक मतदाताओ को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देष्य से कलेक्ट्रेट परिसर में एहसास बैंड पार्टी के द्वारा मतदाता जागरुकता कार्यक्रम में गीत-संगीत एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुभा श्रीवास्तव की उपस्थित में यह संदेश दिया कि आपका वोट अनमोल है, लोक तंत्र का सबसे बड़ा दान मतदान है, हर नागरिक जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका है वह स्वयं मतदान केन्द्र जाकर मतदान करें और अपने परिवार, समाज सभी परिचितो को मतदान के लिए प्रेरित करें एवं वृद्धजनो, दिव्यांगजनो, गर्भवती माताओ, बीमार महिलाओ को मतदान केन्द्र ले जाकर मतदान करने में सहयोग प्रदान करें। आयोजित कार्यक्रम में नोडल अधिकारी स्वीप प्लान एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एसके चैतन्य, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक ओहरी, सयुक्त कलेक्टर सुरेशअग्रवाल, एसडीएम सोहागपुर रमेशसिंह, प्रेरणा फाउंडेषन की मधुश्री राय, ब्रेललिपि शिक्षक पूजा साहू, कल्याणपुर वृद्धाश्रम के वृद्धजन, इन्द्रागॉधी कन्या महाविद्यालय की छात्राए उपस्थित रही।
वृद्धजनो ने गीत गाकर मतदान करने की अलख जगाई
शहडोल . विधानसभा निर्वाचन 2018 में अधिक से अधिक मतदाताओ को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में कल्याणपुर वृद्धाश्रम के वृद्धजनो ने गीत के माध्यम से मतदान करने की अलख जगाई। वृद्धजनो ने देषभक्ति के गीत, रोचक खेल के माध्यम से मतदान केन्द्र जाकर मतदान करने की अपील की। बृजेन्द्र गुप्ता के अगुवाई में वृद्धजनो ने उपस्थित मतदाताओ को प्रेरित करते हुए कहा कि 18 वर्ष से ऊपर हर मतदाता, पुरुष, महिला, गरीब, अमीर, वृद्ध, दिव्यांग सभी को मतदान केन्द्र जाकर लोकतंत्र में अस्था प्रकट करते हुए मतदान की आहुत करना चाहिए, मतदान की ताकत गोली के ताकत से मजबूत होती है, आपका वोट अनमोल है और लोकतंत्र में सरकार बनाने में अहम भूूमिका अदा करती है। अत: सभी आवश्यक करें।
आयोजित कार्यक्रम में नोडल अधिकारी स्वीप प्लान एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस.के. चैतन्य, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक ओहरी, सयुक्त कलेक्टर सुरश अग्रवाल, एसडीएम सोहागपुर रमेश सिंह, अनुविभागिय अधिकारी जयसिंहनगर सतीष राय, डिप्टी कलेक्टर पूजा तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी उमेश धु्रवे, प्रेरणा फाउंडेशन की मधुश्री राय, ब्रेललिपि शिक्षक पूजा साहू, कल्याणपुर वृद्धाश्रम के वृद्धजन उपस्थित थे।