शहडोल

MP Board results 2018 : यहां पढि़ए मध्यप्रदेश के इन जिलों के टॉपर्स के बारे में, बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट घोषित

जानिए लिस्ट में किस-किस का है नाम
2 min read
• •
Updated: 14 May 2018, 12:03 PM IST
results.patrika.com

शहडोल- माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश के बोर्ड परीक्षा के परिणाम आ चुके हैं, इस बार कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट एक साथ ही घोषित किए गए हैं। जहां शहडोल और उमरिया के स्टुडेंट्स ने भी कमाल किया है, और स्टेट लेवल की मेरिट लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।

शहडोल जिले के टॉपर्स

शहडोल जिले से कक्षा 10वीं से दो छात्रों ने मेरिट लिस्ट में अपनी जगह बनाई है, हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा के इस मेरिट लिस्ट में आस्था द्विेदी और सौरभ सिंह का नाम है। आस्था द्विेदी सेंट थॉमस स्कूल जयसिंहनगर की छात्रा हैं, तो वहीं सौरभ सिंह सरस्वती स्कूल के छात्र हैं।

इसके अलावा कक्षा 12वीं में स्टेट लेवल की मेरिट में शहडोल के किसी भी छात्र या छात्रा ने अपनी जगह नहीं बनाई है।

उमरिया जिले के टॉपर्स
उमरिया जिले से कक्षा 10 वीं एवं 12वीं के छात्रों ने कमाल किया है, उमरिया जिले से कक्षा 10वीं में चार और कक्षा 12वीं की एक छात्रा ने स्टेट लेवल की मेरिट लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। मेरिट सूची में शामिल सभी छात्रों को राजधानी में आयोजित सम्मान समारोह में शिरकत करने के पहले से ही बुला लिया गया था।

कक्षा 10वीं में प्रदेश के टापटेन सूची में छात्र अनिमेश मिश्रा का नाम है, जो शासकीय सज्जन उत्कृष्ठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरिया के हैं, टॉप-10 सूची में प्रभाष शुक्ला हैं, जो सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ङ्क्षवध्या के छात्र हैं, सुभाष पटेल नवज्योति एकेडमी मानपुर एवं हर्षित पाण्डेय सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रकाश नगर पाली का नाम शामिल है।

इसी प्रकार बारहवीं की परीक्षा में प्रदेश की मैरिट सूची में जिले को गौरवान्वित करने वाली छात्रा शाहजहां खातून का नाम है, बता दें कि आज माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट घोषित हुए हैं, कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों ही क्लास के रिजल्ट एक साथ घोषित हुए हैं। जिसमें 10वीं और 12वीं दोनों ही क्लास में उमरिया के स्टुडेंट ने कमाल किया है।

इस बार प्रदेश स्तर पर कक्षा 10वीं का रिजल्ट 66.54 फीसदी रहा, तो वहीं कक्षा 12वीं का रिजल्ट 68.7 फीसदी रहा, दोनों ही परीक्षाओं ने एक बार फिर से लड़कियों ने बाजी मारी है।

Published on: