शहडोल

SBI ने निकाली है बंपर भर्ती, जल्दी करिए कहीं मौका हाथ से न निकल जाए

9 हजार से भी ज्यादा पदों के लिए वैकेंसी
2 min read
Jan 30, 2018
SBI extends Bumper Recruitment hurry up do not miss the chance

शहडोल- अगर आप बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करना चाहते हैं। और उसकी तैयारी कर रहे हैं। तो ऐसे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। क्योंकि एसबीआई ने बंपर भर्ती निकाली है। जो युवा एसबीआई में काम करना चाहते हैं तो उनके लिए इससे बेहतर मौका नहीं हो सकता। क्योंकि कई हजार सीटें इस बार एसबीआई ने निकाली हैं।

युवाओं के लिए सुनहरा मौका
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया-एसबीआई ने इस साल की सबसे बड़ी भर्तियां निकाली हैं। बैंकिंग की तैयारी कर रहे लोगों के लिए एसबीआई सुनहरा मौका लेकर आया है। एसबीआई ने क्लर्क ग्रेड की 9 हजार से ज्यादा
वैकेंसी निकाली हैं। अगर आप भी बैंकिंग सेक्टर में जाने का मौका देख रहे हैं तो निश्चित तौर पर ये आपके लिए ही है। आवेदन की प्रक्रिया 20 जनवरी से शुरू हो चुकी है। मौका हाथ से ना निकल जाए इसलिए फॉर्म जल्दी भरना होगा। अप्लाई करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी है।

9 हजार से ज्यादा की वैकेंसी
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एसबीआई की ये साल की सबसे बड़ी वैकेंसी है। एक तरह से युवाओं के लिए भी साल की शुरुआत शानदार तरीके से हो रही है। क्योंकि साल के पहले महीने में ही उन्हें बैकिंग सेक्टर में
नौकरी करने का सुनहरा मौका मिल रहा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने क्लर्क ग्रेड के लिए कुल 9633 वैकेंसी निकाली हैं। राज्यवार और कैटेगरी के हिसाब से पदों की अधिक जानकारी के लिए एसबीआई की
ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। क्लर्क के लिए 20 जनवरी 2018 से एप्लीकेशन रिक्रूटमेंट शुरू होगा और अंतिम तिथि 10 फरवरी है।

गौरतलब है कि इस साल अभी तक किसी बैंक ने इतनी वैकेंसी नहीं निकाली हैं। एसबीआई ने बैंकिंग की तैयारी करने वालों को बड़ा मौका दिया है। एसबीआई क्लर्क पद के लिए कॉल लेटर्स 1 मार्च को जारी हो
सकते हैं। साथ ही एससबीआई क्लर्क की पोस्ट के लिए प्लिमिनरी प्रारंभिक एग्जाम मार्च-अप्रैल 2018 में होने की संभावना है। इसके बाद 26 अप्रैल को दूसरे एग्जाम का कॉल लेटर जारी हो सकता है। फाइनल एग्जाम 12 मई 2018 को संभावित है।

एक्जाम के बारे में और जानकारी
आयु सीमा- इन पदों पर कैंडिडेट की उम्र 20 से 28 वर्ष के बीच होना चाहिए। हालांकि, कैटेगरी वाइज भी आयु सीमा पर छूट दी गई है। इन पदों पर आयु की गणना 1 जनवरी 2018 के आधार पर की जाएगी।
योग्यता- कोई भी कैंडिडेट एक राज्य में सिर्फ एक वैकेंसी के लिए अप्लाई कर सकता है। साथ ही कैंडिडेट जिस राज्य से अप्लाई कर रहा है। उसे वहां की भाषा बोलना, लिखना और उसे समझ में आना चाहिए।
एग्जाम की प्रक्रिया- इन पदों पर आवेदन के लिए सबसे पहले कैंडिडेट को प्री एग्जाम देना होगा।

Published on:
30 Jan 2018 12:01 pm