शहडोल

11 नंबर की जर्सी में शहडोल की पूजा ने किया इंटरनेशनल डेब्यू

ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं पूजा वस्त्रकार
2 min read
• •
Updated: 12 Dec 2017, 12:41 PM IST
International debuts done in the 11th jersey
International debuts done in the 11th jersey

शहडोल- शहर की पूजा वस्त्रकार ने क्रिकेट में इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया है। जहां पूजा ने कमाल का प्रदर्शन किया। 11 नंबर की जर्सी में पूजा ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया। विमेंस इंडिया ए और बांग्लादेश ए के बीच ३ मैच की टी-20 सीरीज बेलगाम में खेली जा रही है। जहां आज सीरीज का पहला टी-20 मैच था। जिसमें शहडोल की पूजा वस्त्रकार को भी सीरीज के पहले ही मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। जहां पूजा ने किसी को भी निराश नहीं किया। और कप्तान के फैसले पर खरा उतरते हुए शानदार प्रदर्शन किया। बांग्लादेश ए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में 57 रन ही बना सकी। और ऑलआउट हो गई। जहां इंडिया ए के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। बांग्लादेश ए को बड़ा टारगेट सेट नहीं करने दिया। इंडिया ए की ओर से पूजा वस्त्रकार ने ओपनर बल्लेबाज को पवेलियन का रास्ता दिखाया। पूजा ने मैच में 2 ही ओवर किए और 5.00 की इकॉनमी से 10 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया। पूजा ने अपने 12 गेंद के इस स्पेल में 8 डॉट गेंद किए। पूजा के इस स्पेल ने सबको प्रभावित किया।

टारगेट छोटा था मैच जीतने के लिए 58 रन ही बनाने थे जिसे इंडिया ए की टीम ने 10.४ ओवर में ही 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। पूजा को बल्लेबाजी का मौका ही नहीं मिला। हलांकि पूजा बैटिंग ऑलराउंडर हैं। अगर पूजा को बल्लेबाजी मिलती तो वहां भी वो अपनी उपयोगिता साबित कर सकतीं थीं।

वैसे देखा जाए तो सीरीज के पहले ही मैच में इंडिया ए ने तो शानदार आगाज किया ही है। पूजा ने भी इंटरनेशनल क्रि केट में अपनी शानदार शुरुआत की है। उम्मीद है की सीरीज के बचे हुए बाकी मैचेेस में भी पूजा और बेहतर खेल दिखाने में कामयाब होंगी। और सेलेक्टर्स को प्रभावित करने में भी कामयाब रहेंगी। क्योंकि अगर पूजा इस सीरीज में बेहतर खेल दिखाती हैं तो उन्हें टीम इंडिया की सीनियर टीम में भी जगह मिल सकती है। क्योंकि इंडिया की सीनियर टीम में भी वही खिलाड़ी सेलेक्ट होते हैं।जो इंडिया ए से दमदार खेल दिखाने में कामयाब रहते हैं।

ये बड़ा मुकाबला है। और इस पर सेलेक्टर्स की कड़ी नजर रहती है। इंडिया ए टीम में भी उन्हीं खिलाडिय़ों को चुना जाता है। जिन्हें सेलेक्टर्स सीनियर टीम के लिए भी काबिल मानते हैं। और अगर ऐसे मैचेस में ये खिलाड़ी लगातार बेहतर खेल दिखाते हैं तो उन्हें इंडिया की सीनियर टीम में भी जगह दी जाती है। उम्मीद है की पूजा बेहतर खेल दिखाने में कायमाब रहेंगी। सीरीज का दूसरा टी-20 मैच 14 दिसंबर को खेला जाएगा। टी-20 सीरीज के सभी मुकाबले बेलगाम में ही खेले जाएंगे।

Published on: