
शहडोल की इंटर नेशनल महिला क्रिकेटर ने अधिकारियों के बीच बांटे अनुभव
शहडोल . देश की ख्यातिलब्ध महिला क्रिकेटर पूजा वस्त्राकर ने शनिवार को कमिश्नर राजनीश श्रीवास्तव से मुलाकात की और होली पर्व की शुभकामनांए दी, इस अवसर पर क्रिकेटर के कोच भी उपस्थित रहे। कमिश्नर से चर्चा के दौरान क्रिकेटर पूजा वस्त्राकार ने कमिश्नर को बताया कि उसे क्रिकेटर बनने का बचपन से ही जुनून था। उन्होने बताया कि शहडोल में क्रिकेटर के खिलाडिय़ों के लिए अच्छी सुविधाएं नही होने के बाबजूद उन्होने ने अपने क्रिकेटर बनने के सपने को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास किया। जिसके परिणाम स्वरूप उसका राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर टीम में चयन हुआ। क्रिकेटर पूजा वस्त्रकार ने कमिश्नर को दक्षिण अफ्रीका दौरे के संस्मरण भी सुनाएॅ। कमिश्नर ने इस अवसर पर कहा कि हमे आपकी सफलता पर गर्व किसीमित संसाधनो के बावजूद भारतीय क्रिकेटर टीम चयन हुआ। कमिश्नर द्वारा क्रिकेटर पूजा वस्त्रकार को होली की शुभकामनाएं भी दी गई। इस अवसर पर मीडिया कर्मी भी उपस्थित रहे।
10 वीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित हुआ शुभकामना समारोह
शहडोल .केन्द्रीय विद्यालय में गुरुवार को कक्षा 10 वीं के विद्यार्थियों के लिए शुभकामना समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएँ दीं गईं एवं विद्यालय की ओर से भेंट दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ.बीआर डे ने की। प्राचार्य ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि इस बैच के विद्यार्थी अधिक से अधिक संख्या में प्रावीण्य सूची में स्थान बनायेंगे और अगले वर्ष कक्षा 11 वीं में वे इसी विद्यालय में पढाई जारी रखने के लिए प्रवेश की पात्रता हासिल कर पाएंगे। इस अवसर पर कक्षा शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को संबोधित कर शुभकामनाएँ दीं। विद्यार्थियों की ओर से चिन्मयी श्रीवास्तव, आशुतोष शुक्ल, अब्बास, प्रशांत, जसमीत कौर एवं ओम त्रिपाठी ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में कक्षा 10 वीं के विद्यार्थियों समेत विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं कार्मिकगण उपस्थित थे।
अभिभाषक संघ की निर्वाचन प्रक्रिया शुरू
शहडोल.जिला अभिभाषक संघ की द्विवार्षिक निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसकी मतदाता सूची का प्रकाशन सोमवार को सूचना फलक में कर दिया गया है। मतदाता सदस्यों की आपत्तिया ८ मार्च तक सुनी जाएगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 10 मार्च को किया जाएगा। इसके अलावा अभिभाषक संघ की 14 मार्च को बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें संघ का लेखा-जोखा पेश किया जाएगा। यह जानकारी संघ के अध्यक्ष दिनेश दिक्षित ने दी है।