शहडोल

shani mantra in hindi : आज है शनि जयंती शनिदेव को खुश करने के लिए इस मंत्र का करें जाप

सवार्थ सिद्ध योग में शनिदेव जयंती
2 min read
• •
Updated: 15 May 2018, 12:52 PM IST
shani mantra in hindi

शहडोल- आज शनि जयंती है, और शनि मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी हुई है, शनिदेव को खुश करने के लिए, शहर के शनि मंदिरों में सुबह से भक्त शनिदेव की पूजा अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं, जिले भर में जहां-जहां शनिदेव भगवान के मंदिर हैं वहां-वहां लोग आज के दिन शुभ योग में पूजा अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं।

ऐसी मान्यता है कि आज का बहुत ही शुभ है, ऐसा योग बन रहा है कि शनिदेव की पूजा अर्चना करने से वो खुश होंगे, मांगी गई हर मुराद पूरी होगी, जीवन में जो कष्ट चल रहे हैं वो दूर हो जाएंगे, इसीलिए शनि जयंती के दिन शनिमंदिरों में भक्त शनिदेव को खुश करने के लिए पहुंच रहे हैं।

हिन्दू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास की अमावस्या पर मतलब आज शनि जयंती है, ज्योतिषियों के अनुसार कई वर्षों बाद सर्वार्थसिद्धि योग में न्याय के अधिपतिदेव शनि महाराज का जन्मोत्सव मनाया जा रहा। ये दिन शनिदेव की आराधना के लिए बहुत ही विशेष है। मान्यताओं के अनुसार, जिन जातकों पर शनि की साढ़े साती , ढैया, महादशा, अंतर्दशा, प्रत्यांतर्दशा का प्रभाव है, उन्हें शनिदेव की प्रसन्नता के लिए उपाय करना चाहिए। ज्यादातर पुरोहितों, पंडितों, ज्योतिषाचार्यां और जानकारों का कहना है कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, पीपल के पेड़ की पूजा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और जिन लोगों को शनि दोष होता है उन्हें इसके कुप्रभाव से मुक्ति मिल जाती है। यही कारण है कि लोगों को निर्भय होकर शनि जयंती के अवसर पर पीपल वृक्ष की पूजा अर्चना करने की सलाह दी जा रही है।

पंडित लक्ष्मीकांत द्विवेदी ने बताया कि कि भारतीय पंचाग अनुसार ज्येष्ठ मास की कृष्णपक्ष की अमावस्या को शनि जयंती मनाई जाती है जो आज के दिन है। कुंडली में शनि की साढ़ेसाती हो या मंगल-शनि का आपस में राशि परिवर्तन हो, व्यक्ति परेशान होता है। ऐसे में कुछ छोटे उपाय करने से बड़े लाभ होते है। शनि व्यक्ति के न सिर्फ मन को अशांत करते है, बल्कि बाल सफेद करना, स्वास्थ्य खराब करना, धन की कमी करना, जॉब जाना आदि परेशानी का सामना कराता है।

द्विवेदी ने बताया कि सुंदरकांड का पाठ, हनुमान चालीसा का पाठ, काले घोड़े की नाल की अंगूठी या नाव के कील की अंगूठी पहनने से साढ़ेसाती में लाभ देता है। इसके अलावा शनिवार का व्रत, शनिवार को दान करने से लाभ होता है। शनि से जुड़ी वस्तुएं जैसे काली उड़द, तिल, लौहा, काले कपड़े आदि के दान से लाभ होता है। इतना ही नहीं, शनि सहस्त्रनाम का पाठ, शनि यंत्र की पूजा, प्रतिदिन पीपल में जल अर्पित करने से शनि का क्रोध समाप्त होता है।

इस नाम का जाप करने से होगा फायदा

शनि जयंती के दिन शनिदेव का पूजन करें व इसके साथ ही कोणस्थ, पिंगल, रौद्रान्तक, यम, सौरि, शनैश्चर, मंद व पिप्पलाद इन नाम का जप करें। एक कांसे की कटोरी में तिल का तेल भर कर उसमें अपना मुख देख कर और काले कपड़े में काले उड़द, सवा किलो अनाज, दो लड्डू, फल, काला कोयला और लोहे की कील रख कर डाकोत शनि का दान लेने वाले को दान कर दें। इसके अलावा भगवान हनुमान जी को चमेली या सरसों जो उपलब्ध हो तेल का दीपक शाम को लगाएं।

Published on: