शहडोल

यहां तो शिक्षाकर्मी भर्ती के दस्तावेज ही नहीं, कहीं आपका रिकॉर्ड भी तो गायब नहीं हो गया

सूचना आयोग को दी जानकारी
2 min read
• •
Updated: 14 Apr 2018, 6:48 PM IST
Shikshakarmi recruitment record missing

यहां तो शिक्षाकर्मी भर्ती के दस्तावेज ही नहीं, कहीं आपका रिकॉर्ड भी तो गायब नहीं हो गया
सूचना आयोग को दी जानकारी

शहडोल- ये खबर जानकर आपको भी हैरानी होगी, कि यहां शिक्षाकर्मी भर्ती के दस्तावेज ही गायब हो गए हैं, ये जानकारी जिला पंचायत ने खुद सूचना आयोग को दी है। जिसके बाद से हड़कंप मचा हुआ है।

ये है पूरा मामला
जिले में 1998 में हुई शिक्षा कर्मियों की भर्ती का मामला फिर सुर्खियों में आ गया है। दरअसल 1998 में हुई शिक्षाकर्मीं भर्ती का दस्तावेज जिला पंचायत राज्य सूचना आयोग को उपलब्ध नहीं करा सका है। जिला पंचायत के अपीलीय सूचना अधिकारी पी सतपूते ने सूचना आयोग के कार्यालय में ये जानकारी लिखित रूप से पेश की है। जिसमें राज्य सूचना आयुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए दस्तावेज के तलाश के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही सूचना आयुक्त ने जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने, आवेदक को हर्जाना देने और अगली पेशी में जिला पंचायत सीईओ शहडोल को स्वयं हाजिर होने के आदेश दिए हंै।

बुढ़ार के रहने वाले नरेन्द्र सिंह गहरवार ने सूचना के अधिकार के तहत जिला पंचायत शहडोल से शिक्षा कर्मी भर्ती के दस्तावेज मांगे थे, जानकारी न मिलने पर उन्होंने राज्य सूचना आयोग का दरवाजा खटखटाया। जिसमें 13 अप्रैल को सूचना आयोग ने दस्तावेज समेत जिला पंचायत सीईओ को तलब किया था। जिला पंचायत के सूचना अपीलीय अधिकारी ने आयोग के कार्यालय में दस्तावेज न होने की लिखित जानकारी दी है। जिसमें राज्य सूचना आयोग ने कड़े कदम उठाने के आदेश दिए हैै।

गौरतलब है कि 1998 में हुई शिक्षाकर्मी भर्ती का मामला लगातार अखबारों की सुर्खियों में बना रहा था, इस दौरान शिक्षाकर्मी भर्ती को लेकर कई सवाल खड़े हुए थे। और अब एक बार फिर से 1998 में हुई शिक्षाकर्मी भर्ती का ये मामला फिर से सुर्खियों में आ गया है। अब दस्तावेज ही गायब हो गए हैं।

Published on: