राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर हुये विविध कार्यक्रम
शहडोल. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बापू के अनुयायियों ने उनकी प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जिला कांग्रेस भवन शहडोल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ७० वें बलिदान दिवस पर समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष नीरज द्विवेदी द्वारा महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष पीयूष शुक्ला, मनोज गुप्ता, संजय असाटी, ललित कुमार, फूल सिंह, ललन सिंह, सुनीता सिंह परस्ते, बाल्मीकि गुप्ता आदि मौजूद थे। इस अवसर पर गांधी चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर खुदाई खिदमतगार सोच ड्रामा ग्रुप राष्ट्रीय युवा संगठन प्रगतिशील लेखक संघ मां कंकाली सेवा समिति ने पुराना गांधी चौक व्यापारी संघ के सदस्यों ने २ मिनट का मौन धारण किया गया। इसके साथ ही रघुपति राघव राजा राम भजन गाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर प्रवीण सराफ, राजेश नामदेव, शाहिद, राजकुमार ताम्रकार, धीरज सिंह चंदेल, विनोद महाजन, संजय जैन, बबलू जैन, प्रकाश सराफ मौजूद थे।
मौन रखकर श्रद्धांजलि
जनपद पंचायत बुढ़ार की ग्राम पंचायत साबो के रूंगटा कालोनी में स्थित महात्मा गांधी के समाधि स्थल पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ ही शहीद देवेन्द्र सोनी को श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ सायं ४ बजे से श्रद्धांजलि सभा हुई। इस अवसर पर पीके पाण्डेय उप क्षेत्रीय प्रबंधक शारदा ओसीएम, जगवंदन सिंह, विनय सिंह, भाजपा एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष कामाख्या नारायण राय, अतुल शर्मा, रविकांत त्रिपाठी, सीताराम, भाजपा एसटी मोर्चा के धनपुरी, बुढ़ार व खैरहा मंडल के मंडल अध्यक्ष के साथ अन्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर ३१ जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे पी के पाण्डेय उप क्षेत्रीय प्रबंधक शारदा ओसीएम को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। शासकीय उमावि साबो के छात्र रैली के रूप में यहां पहुंचे।
यहां भी हुआ कार्यक्रम
इस अवसर पर ग्राम पंचायत ढोलकू स्थित गांधी ग्राम में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां निर्मित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मंदिर में स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ ही छात्र-छात्रा व आस-पास के लोग भारी तादाद में एकत्रित हुए। जहां बापू को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया गया। इसके साथ बच्चों के मेले का भी आयोजन किया गया।