
शहडोल। पुलिस अधिकारियों की हेकड़ी और दादागीरी के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे लेकिन एक अफसर की दरियादिली देखकर लोग तारीफ कर रहे हैं। अपने वरिष्ठ अधिकारी के साथ दौरे पर निकले इस पुलिस अधिकारी ने एक घायल युवक को तड़पते देखा तो ऐसा कदम उठाया कि सभी लोगों ने उनके इस कदम की प्रशंसा की और उस युवक की जान बचाई जा सकी।
शहडोल-गोहपारू मार्ग में सड़क हादसे में तड़पता घायल को देख डीआईजी और एसपी ने मानवता की मिशाल पेश की है। यहां पर एसपी अनूपपुर सुनील जैन ने वाहन से उतरकर खुद की कार से गार्ड के माध्यम से घायल को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा। दरअसल डीआईजी आरके अरूसिया और एसपी अनूपपुर सुनील जैन गांजा के मामले में कटनी कैमोर गए थे। शुक्रवार की शाम को दोनों शहडोल लौट रहे थे तभी गोहपारू में सड़क पर सड़क हुए एक युवक को देखा। मवेशियों के झुण्ड और कार से टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल युवक सड़क में तड़प रहा था। नेटवर्क की समस्या होने की वजह से एंबुलेंस को भी सूचना नहीं मिल सकी थी। इस दौरान एसपी अनूपपुर के गार्ड अजय कुमार ने घायल बाइक चालक को तत्काल फस्र्ट एड दिया। इसके बाद एसपी ने खुद के वाहन में घायल को लेटाकर डीआईजी आरके अरूसिया के वाहन में सवार हो गए और वाहन से घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।
तीन आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम
शहडोल. एसपी सुशांत सक्सेना ने लोगों के एटीएम से रुपए निकालने और ठगी करने वाले तीन आरोपियों पर १०-१० हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। एसपी ने 23 अक्टूबर को प्रदीप ४५ पिता राम प्रताप गुप्ता निवासी हनुमान गंज ब्यौहारी से केशरवानी पेट्रोल पंप ब्यौहारी के पास स्थिति एसबीआई एटीएम से अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदलकर 1 लाख 20 हजार रुपए निकालने और 27 अक्टूबर को कोतवाली थाना क्षेत्र के राकेश २६ पिता राम प्रसाद पाण्डेय निवासी सुभाष नगर शहडोल के खाते से 6 सितम्बर को बुढ़ार चौक स्थित एसबीआई एटीएम से अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदलकर 4 लाख 10 हजार रुपए उसके खाते से निकालने और 29 अक्टूबर को योगेश्वरी ३४ पत्नी दिनेश बिसेन निवासी सीधी के खाते से 23 अक्टूबर को जयसिंहनगर में जैसवाल के घर के पास स्थिति एसबीआई एटीएम से अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदलकर 15 हजार रुपए निकालने के मामले में इनाम की घोषणा की है। एसपी ने कहा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी कराने और पता बताने वाले व्यक्ति को १०-१० हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।