शहडोल

दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को दिया गया बासी भोजन, गड़बड़ी की हो जांच, कुलपति से इस्तीफे की मांग

एनएसयुआई ने दर्ज कराया विरोध, सौंपा ज्ञापनशहडोल. पं शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में अतिथियों के लिए भव्य व्यवस्था और विद्यार्थियों को बासी एवं दुर्गंधयुक्त भोजन मुहैया कराने को लेकर एनएसयूआई ने विरोध दर्ज कराया है। गुरुवार को जिले के छात्रावासों में व्याप्त अव्यवस्था व विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को दुर्गंधयुक्त भोजन देने […]

2 min read
Feb 27, 2026

एनएसयुआई ने दर्ज कराया विरोध, सौंपा ज्ञापन
शहडोल.
पं शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में अतिथियों के लिए भव्य व्यवस्था और विद्यार्थियों को बासी एवं दुर्गंधयुक्त भोजन मुहैया कराने को लेकर एनएसयूआई ने विरोध दर्ज कराया है। गुरुवार को जिले के छात्रावासों में व्याप्त अव्यवस्था व विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को दुर्गंधयुक्त भोजन देने के मामले में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जांच कराते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि छात्र सुमित चौधरी की मौत मामले की विशेष दल से जांच कराई जाए, जिससे कि घटना के वास्तविक कारण पूरी तरह स्पष्ट हो सके। जांच में दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए। दीक्षांत समारोह में जैसे गरिमामय अवसर पर छात्रों के सम्मान और स्वास्थ्य से किए गए खिलवाड़ के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को पूर्ण रूप से जिम्मेदार ठहराया जाए। कुलपति इस्तीफा दें और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। विगत् कुछ महीनों से शहर में स्थित छात्रावासों से छात्रों के लापता होने की घटनाओं को अत्यंत गंभीरता से लिया जाए और प्रत्येक छात्रावास में एक अनुभवी, जिम्मेदार एवं सशक्त अधीक्षक की नियुक्ति की जाए, जो नियमित रूप से छात्रों की गतिविधियों पर निगरानी रख सके। विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्राथमिक एवं आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं से युक्त स्थायी क्लीनिक की व्यवस्था की जाए। सभी छात्रावासों में छात्रों को शुद्ध, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा भोजन की गुणवत्ता की नियमित जांच की जाए। छात्रावासों के आसपास नियमित पुलिस गश्त सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छात्रावासों में सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य सुरक्षा संसाधनों की व्यवस्था की जाए। ज्ञापन सौंपते समय युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी, जिला उपाध्यक्ष आशीष द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष सिमरन कौर, जिला उपाध्यक्ष शुभम सोंधिया, ब्लॉक अध्यक्ष अमन तिवारी, आईटी सेल अध्यक्ष महेंद्र यादव, सुमित सेंगर, साहिल कुशवाहा, शिवांशु साहू सहित काफी संख्या में एनएसयूआई पदाधिकारी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

Published on:
27 Feb 2026 12:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर