
मासूम के साथ ऐसी हरकत, पूरे क्षेत्र में फैली सनसनी
धनपुरी. धनपुरी नगर के चीपहाउस में शनिवार दोपहर से लापता एक 5 बर्षीय बच्ची की लाश जंगल दफाई के पास मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस पूरे मामले में अभी पुलिस तो कुछ भी नही बता रही है लेकिन मासूम बच्ची की लाश जिस स्थान पर जिस हालत में मिली है उसे देखकर तो यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि पहले उसके साथ गलत कृत्य किया गया है। इसके बाद उसकी हत्या कर लाश को जंगल में फेंक दिया गया है दूसरी तरफ पुलिस हत्या की बात तो मान रही है लेकिन बच्ची के साथ गलत कृत्य भी किया गया है। यह बात वह पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद कुछ बता सकेंगी।
अमलाई थाना के चीपहाउस कालोनी में कल दोपहर को अचानक घर से 5 बर्षीय बच्ची गायब हो गई थी। तब उसके पिता ने पहले अपनी ओर से उसकी खोज की। लेकिन इसके बाद भी जब उसका कोई पता नही चला तो वह अमलाई थाने में पहुंचकर अपनी बच्ची के गुम हो जाने की रिर्पोट दर्ज कराई ।अमलाई पुलिस लगातार उसकी तलाश करने में जुटी रही, लेकिन उसका कोई पता नही चल सका।
रविवार को सुबह 11 बजे चीपहाउस सिद्वबाबा के पास स्थित झाडिय़ो के बीच किसी ने एक बच्ची के शव को देखा तो तत्काल इसकी सूचना अमलाई पुलिस को दी ।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर इसकी जानकारी एसएफएल अधिकारी और डॉग स्कॉट को दी। वैसे अभी इस मामले में पुलिस को कोई ठोस सुराग तो नही मिल पाया है लेकिन पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है । इस घटना के बाद अनुविभागीय पुलिस अधिकारी शिवेन्द्र सिंह बघेल, नगर निरीक्षक अमलाई अरुण पाण्डेंय, नगर निरीक्षक धनपुरी सतीश द्विवेदी, नगर निरीक्षक बुढ़ार एवं खैरहा थाना प्रभारी भीघटना के तह तक पहुंचने में जुटे हुए है।
घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी
चीप हाउस जंगल दफाई में एक 5 बर्षीय मासूम की लाश मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई । इस घटना को लेकर कई सवाल भी खड़े हो गये है अभी तक इस मामले में पुलिस ने किसी की भी गिरफ्तारी तो नही की है लेकिन मामले को लेकर वह लगातार आरोपियो की तलाश की जा रही है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। अब पोस्टमार्टम रिर्पोट के बाद इस मामले पर पुलिस कुछ बोल पायेगी।
इनका कहना है
मामले की जांच की जा रही है शीघ्र ही आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
अरुण पाण्डेंय, नगर निरीक्षक अमलाई