शहडोल

तहसीलदार को 5 हजार का अर्थदण्ड, समय पर जानकारी न देना पड़ा मंहगा

लोकसेवा गारंटी अधिनियम 2010 के अंतर्गत कार्रवाई
2 min read
• •
Updated: 11 Apr 2018, 8:19 PM IST
 Tehsildar gets 5 thousand rupees, no information was given on time

तहसीलदार को 5 हजार का अर्थदण्ड, समय पर जानकारी न देना पड़ा मंहगा
शहडोल . कलेक्टर नरेश पाल द्वारा मध्यप्रदेश लोकसेवा गारंटी अधिनियम के तहत तहसीलदार गोहपारू मीनाक्षी बंजारे (पदाभिहित अधिकारी) द्वारा आवेदक तुसन साहू ग्राम बरकोड़ा तहसीलदार गोहपारू को समय पर सेवाएं उपलब्ध नहंी कराने पर 5 हजार रूपये का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि मध्यप्रदेश लोकसेवा गारंटी अधिनियम 2010 के अंतर्गत राजस्व विभाग की सेवा चालू खसरा की प्रतिलिपियों का प्रदाय (नवीन) करने हेतु आवेदक तुसन साहू ग्राम बरकोड़ा तहसील गोहपारू द्वारा तहसीलदार गोहपारू को लोकसेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन किया गया था, जिसकी निर्धारित समयावधि 20 फरवरी 2017 थी। चालू खसरा की प्रतिलिपि लोकसेवा केंद्र या आवेदक को 20 दिसम्बर 2017 तक दी जानी थी। यह आवेदक को 22 जनवरी 2017 को दी गई, जिस पर कलेक्टर द्वारा तहसीलदार गोहपारू मीनाक्षी बंजारे को दोषी पाये जाने पर 5 हजार रूपये अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है ।तथा आदेशित किया गया है कि अधिनियम में निहित प्रावधान के अंतर्गत उपरोपित अधिरोपित राशि संबंधित के आगामी वेतन से वसूलकर शासन के कोष में चालान के माध्यम से जमा करने हेतु निर्देशित किया गया है तथा उपरोक्त राशि में से 5 हजार रुपये की राशि पीडि़त आवेदक को प्रदान करने के भी आदेश जारी किये गये हैं।
पाठ्यक्रमों बंद होने से नाराज छात्र संघ ने सौंपा ज्ञापन
शहडोल. नेहरू डिग्री महाविद्यालय में संचालित एमएसडब्ल्यू, बीएससीसीएस एवं एमए विषय भूगोल को पाठ्यक्रम से हटाए के विरोध में महाविद्यालय के छात्रों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में संस्थान के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में छात्रों ने कहा है कि महाविद्यालय में यह विषय बीते कई सालो से संचालित हो रहे है व छात्र रुचि लेकर इन विषयों का अध्ययन कर रहे थे। कालेज प्रबंधन ने बिना किसी कारण के इन पाठ्यक्रमों को हटाया जाना समझ से परे है जो कि छात्र हित में नही है। ज्ञापन में एबीव्हीपी ने छात्रो के साथ कालेज प्रबंधन से मांग की है। कि यदि उक्त विषयों पाठ्यक्रम से हटाया गया तो विद्यार्थी परिषद महाविद्यालय में आंदोलन के लिए बाध्य होगी। ज्ञापन सौपते समय ब्लॉक संयोजक मयूरदीप मिश्रा, छात्र संघ अध्यक्ष विशाल मनमानी, रामकृष्ण त्रिपाठी, अभियंक द्विवेदी, हिमांशु जायसवाल, शुभम द्विवेदी, भावना सिंह, साक्षी भारती, लक्ष्मीनारायण द्विवेदी, राजेश्वरी शर्मा, संजय, शिवम सिंह तोमर सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

Published on: