शहडोल

बाइक की डिक्की में रखा था गांजा, सामने खड़ी हो गई पुलिस, फिर यह हुआ..

जैतपुर पुलिस की कार्रवाई
2 min read
Apr 15, 2018
The bike was kept in the trunk, the police stood in front, then it hap

शहडोल। वाहन चैकिंग के दौरान जैतपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बाइक की डिक्की में गांजा रखकर ले जा रहे आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा और मादक पदार्थ जब्त किया है। आरोपी के खिलाफा एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक ने आदेश पर एसडीओपी धनपुरी से मिले निर्देश के बाद जैतपुर थाने की पुलिस सड़क पर वाहन चैकिंग कर रही थी। चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अवैध रूप से गांजा का परिवहन करते हुए आरोपी रामज्ञान पटैल उर्फ महंतू पिता रामाधार पटैल उम्र ३८ वर्ष निवासी अखेटपुर थाना ब्यौहारी को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के मोटरसाईकिल की डिक्की से २ किलो ४०० ग्राम अवैध मादक पदार्थ बरामद किया गया। जिस पर थाना जैतपुर में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
....................................................................................................
चोरी का आरोपी गिरफ्तार, घर से चुराई थी मोटरसाईकिल
अमलई पुलिस को मिली सफलता
शहडोल। अमलई पुलिस ने एक मोटरसाईकिल चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पीडि़त सीताराम सिंह ने पुलिस को सूचित किया था कि बीती रात वह अपनी मोटरसाइकिल पल्सर क्रमांक एमपी १८ एमए २९२४ अज्ञात बदमाशों ने चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की तो मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे कॉलोन निवासी सुनील बर्मन अपने साथी के साथ एक पल्सर मोटरसाइकिल लेकर घूम रहा है। जब पुलिस ने उक्त संदेहियों से पूछताछ की तो आरोपियों ने वारदात करना स्वीकार कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में एक आरोपी नाबालिक है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुशांत सक्सेना निर्देश, एसडीओपी शिवेंद्र सिंह बघेल के मार्ग दर्शन में थाना अमलई पुलिस के निरीक्षक अरुण कुमार पांडे, सूर्य प्रताप सिंह परिहार, गिरीश शुक्ला, बालमुकुंद मिश्रा, राजेश शर्मा, विजय सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं आरोपी पुलिस गिरफ्त में आने के बाद पीडि़त ने राहत की सांस ली। क्षेत्र में चोरी की वारदातें लगातार हो रहीं हैं और पुलिस कुछ मामलों का ही खुलासा कर पाती है।

Published on:
15 Apr 2018 05:53 pm