शहडोल

कलेक्टर,कमिश्नर ने संभाली झाडू, तपती दोपहरी शहर की गलियों में किया श्रमदान

आयें सब लोग ठानें, अपना नगर बने सबसे साफ और सुन्दर: आयुक्त
2 min read
May 30, 2018
 The collector, commissioner took care of the sweep, performed the funerals in the streets of the city.
कलेक्टर,कमिश्नर ने संभाली झाडू, तपती दोपहरी शहर की गलियों में किया श्रमदान



कलेक्टर,कमिश्नर ने संभाली झाडू, तपती दोपहरी शहर की गलियों में किया श्रमदान
आयें सब लोग ठानें, अपना नगर बने सबसे साफ और सुन्दर: आयुक्त
शहडोल .समाज एवं शहर में रहने वाला हर व्यक्ति ठान ले तो दुनिया में कोई कार्य असंभव नही है। आइये हमस सब लोग ठानें तथा अपने नगर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनायें, शहडोल जिले की छवि में चार चांद लगायें। यह अपील आयुक्त शहडोल संभाग जेके जैन ने बुधवार को जिले के व्यापारियों,सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, एनसीसी. तथा एनएसएस के विद्यार्थियों, नगरपालिका के पार्षदों, शासकीय सेवकों, जन अभियान की सहयोगी स्वयं सेवी संस्थाओं, पत्रकारों तथा समाज के सभी वर्गो के साथ चिलचिलाती धूप में कलेक्टर कार्यालय से लेकर पुराने बस स्टैण्ड एवं अम्बेडकर चौराहा तक चलाये गये सफाई अभियान के दौरान कही। आयुक्त श्री जैन, कलेक्टर अनुभा श्रीवास्तव तथा नगरपालिका की अध्यक्ष उर्मिला कटारे ने आम जनता के साथ गली-गली में फैले कचरे की सफाई की तथा आम जनता एवं व्यापारियों से नगर के इस सफाई अभियान में सहयोग देने का आग्रह किया।
आयुक्त श्री जैन ने कहा कि स्वच्छता व्यक्तिगत विषय है, इसके महत्व को हमें स्वयं समझना होगा तथा अपने संपर्क में आने वाले लोगों को भी समझाना होगा और अपने जीवन में भी उतारना होगा। उन्होने कहा कि प्रकृति ने शहडोल नगर को सब कुछ दिया है, जब देश के कई भागों में लोग पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं, तब हमारे पास बडी संख्या में तालाब हैं, कुंए हैं। इन्हे हमें संरक्षित करने की जरुरत है। आज प्रशासन, जन प्रतिनिधि एवं समाज सहित सभी मिलकर काम कर रहे हैं, अल्प समय की सूचना पर लोग आगे आकर सहयोग कर रहे हैं, यह एक सुखद पहलू है, जिसे हमें आगे भी बनाये रखना है। धीरे -धीरे समाज एवं शहर के हर नागरिक कि यह जिम्मेवारी अपने हांथों में लेनी चाहिए। वहीं से गंदगी करने वालों को दण्ड मिलना चाहिए। सभी दुकानदार जिस तरह से अपने दुकान के भीतर सफाई रखते हैं , उसी तरह बाहर भी सफाई रखें, सभी दुकानों में कूडादान हो, पालीथीन का प्रयोग नहीं हो। आयुक्त श्री जैन ने कहा कि सपुाई में लक्ष्मी का वास होता है, सफाई करें देखें अपने आप आय बढेगी, संपत्तियों की कीमत बढने लगेंगी । कमिश्नर ने कहा कि प्रात:काल नगर में भ्रमण के दौरान खाद्य दुकानों में खराब एवं वासी सामग्री विक्रय हेतु पायी गयी, कुछ दुकानदारों के खिलाफ प्रकरण भी बनाये गये हैं। अब यह क्रम सतत चलेगा, कडी कार्यवाहियां होंगी, जो जिम्मेवार अधिकारी कार्यवाही में कोताही करेंगे या लापरवाही करेंगे, उनकी विभागीय जंाच, निलंबन और सेवा से पृथक करने की कार्यवाही भी की जायेगी।

Published on:
30 May 2018 08:13 pm