शहडोल

छोटों ने बड़ों को दी भावभीनी विदाई

12 वीं कामर्स के छात्रों का विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित
2 min read
• •
Updated: 13 Jan 2018, 9:59 AM IST
The junior ones gave their farewell to senior
The junior ones gave their farewell to senior

शहडोल. शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय रघुराज क्रमांक 02 में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 11 वीं के कामर्स व व्यावसायिक शिक्षा के छात्रों ने कक्षा 12 वीं के छात्रों को भाव-भीनी विदाई दी। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन के साथ ही छात्र-छात्रा मौजूद रहे। कार्यक्रम में जूनियर छात्रों द्वारा मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीनियर छात्रों ने जूनियरों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिये प्रेरित किया। वहीं जूनियरों ने सीनियरों के बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम की कामना करते हुये उन्हे उपहार देकर भाव-भीनी विदाई दी। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय प्राचार्य पी के मिश्रा, कामर्स के प्राध्यापक एस पी गुप्ता, मनोज श्रीवास्तव, रानी विश्वकर्मा, लाल जी तिवारी, यूबी सिंह के साथ अन्य शिक्षक गण मौजूद रहे।

...........................................
प्रतिस्पर्धा का भाव जाग्रत करने किया प्रेरित
शहडोल. स्थानीय सरस्वती उ.मा.वि. शहडोल में स्वामी विवेकानंद जयंती के शुभअवसर पर पूर्व निर्धारित कार्ययोजनानुसार संस्था के प्राचार्य जितेन्द्र मिश्रा की अध्यक्षता में बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी भैया/ बहिनों की बैठक की गयी। इसके पूर्व भी मेधावी छात्रों की लक्ष्य बोध बैठक की गयी थी। छात्रों के अंदर प्रतिस्पर्धा का भाव जागृत हो और उनमें जज्बा, उत्साह, लगन का भाव प्रस्फुटित हो इसके लिए प्राचार्य ने दिनचर्या में व्यवस्थितता के साथ सतत तीव्र गति से प्रयास करना सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस संकल्प बोध बैठक में कहा कि प्रावीण्य सूची में आने के लिए कुछ विशेष बातों को ध्यान देना पड़ेगा जैसे सारे विषयों को समभाव से पूर्ण अध्ययन करना किसी भी विषय को कम नहीं आंकना, लिखावट सुस्पष्ट, सुन्दर व प्रश्नों के अनुकूल हो इसके लिए भी प्रयास करना चाहिए। गुरूजनों के प्रति आदर व श्रद्धा का भाव रखना जिससे आंतरिक शक्ति व साहस का प्रादुर्भाव होता है। जो भविष्य में उत्कृष्ट परिणाम लाने में सहभागी होता है। अन्त में संस्था के प्रधानाचार्य मृगेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि यह वर्ष सभी मेधावी छात्रों के लिए विशेष है क्योकि यह वर्ष विद्यालय का स्वर्ण जयंती वर्ष है। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता रामरतन सिंह, अनंत निगम, ओम प्रकाश तिवारी, गुलजार सिंह, कमल प्रताप सिंह, अनिल द्विवेदी, उमेश पाण्डेय एवं श्रीमती रचना मिश्रा उपस्थित रहे। अन्त में प्राचार्य जितेन्द्र मिश्रा ने लेखन शैली पर जोर दिया।

Published on: