शहडोल

गश्ती दल को मादा हाथी व बच्चों की निगरानी करते नजर आया टेड़ा दांत वाला जंगली हाथी

वन परिक्षेत्र पतौर के वनक्षेत्र में नजर आया जंगली हाथियों का झुण्डशहडोल. बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पतौर वन परिक्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को नर हाथी, मादा हाथी तथा हाथी बच्चों के झुण्ड को वन परिक्षेत्र अधिकारी पतौर एवं वन स्टाफ द्वारा वन गस्ती के दौरान देखा गया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों के साथ साथ लगभग […]

less than 1 minute read
Mar 21, 2026

वन परिक्षेत्र पतौर के वनक्षेत्र में नजर आया जंगली हाथियों का झुण्ड
शहडोल. बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पतौर वन परिक्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को नर हाथी, मादा हाथी तथा हाथी बच्चों के झुण्ड को वन परिक्षेत्र अधिकारी पतौर एवं वन स्टाफ द्वारा वन गस्ती के दौरान देखा गया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों के साथ साथ लगभग 70 हाथियों का भी मूवमेंट बना रहता है जिसकी फील्ड अधिकारियों तथा वनकर्मियों द्वारा सतत निगरानी की जाती है। सतत निगरानी से पतौर एवं अन्य ग्रामवासियों को हाथी मूवमेंट की सूचना भी समय रहते मिल जाती है। शुक्रवार को पतौर वन परिक्षेत्र में गस्ती के दौरान बांधवगढ़ का प्रसिद्ध टेड़ा दांत वाला हाथी मादा एवं हाथी बच्चों के झुण्ड की निगरानी करते हुए देखा गया। हाथी मानव गंध को पा कर मानव के समीप आ जाता है। टेढ़ा दांत हाथी भी सूंड उठा कर गंध के आधार पर पेट्रोलिंग वाहन की ओर आता दिखा, जिसे देखकर वन अमला सजग हो गया। क्षेत्र संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व डॉ अनुपम सहाय न बताया कि सामान्यत: हाथी अपने मूवमेंट एरिया में किसी का भी आना पसंद नहीं करते।

Published on:
21 Mar 2026 12:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर