शहडोल

आरएसएस कार्यालय के सामने रोजगार के लिए उमड़ा युवाओं का हुजूम

सैकड़ों बेरोजगार युवाओं के भराए फार्म, किया रोजगार दिलाने का वादा

2 min read
Jul 10, 2018
RSS

शहडोल। सोमवार को अचानक आरएसएस कार्यालय के सामने युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। युवाओं में रोजगार पाने के लिए फार्म भरने की होड़ मची थी। एक बार युवाओं को सूचना मिली तो बड़ी संख्या में पहुंच गए। हालांकि वहां पहुंचकर पता चला कि अभी फॉर्म भराए जा रहे हैं रोजगार तो बाद में मिलेगा।
युवा रोजगार मांग पत्र व रोजगार खोज कार्यक्रम का आयोजन युवक कांग्रेस व एनएसयूआई द्वारा किया गया है। इस अवसर पर युवक कांग्रेस द्वारा संघ कार्यालय के समक्ष सैकड़ों युवाओं को एकत्रित किया गया। यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव अजय अवस्थी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाएगा साथ ही जिन्हें रोजगार नहीं मिल पाया है उन्हें बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों बेरोजगार युवाओं के मौके पर ही फार्म भरवाए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव अजय अवस्थी, युवक कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष शहडोल एडवोकेट अनुज मिश्रा, अभिषेक मिश्रा (नित्तू), सुमित गुप्ता, राजीव शर्मा, पियूष शुक्ला पूर्व नगर अध्यक्ष, प्रभात पाण्डेय, विक्रम सिंह, आशीष तिवारी ,पंकज तिवार, आशुतोष सिंह, तरुण कुमार, अंकित तिवारी, दिलीप द्विवेदी, गौरव गहरवार, अनिकेत, शिव पाण्डेय, शोभित द्विवेदी, विवेक, विनय रोहनी, राहुल शुक्ला,चंदन सिंह बघेल, शोभित द्विवेदी,अनुराग द्विवेदी, विष्णु गौतम, अखिलेश मिश्रा, सहित युवक कांग्रेस एवं एन एस यू आई के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
बुढ़ार में भराए गए 400 आवेदन
एनएसयूआई बुढ़ार द्वारा भी रोजगार मांग पत्र व रोजगार खोज कार्यक्रम का आयोजन एनएसयूआई के नगर उपाध्यक्ष प्रदीप साहू एवं नगर महामंत्री रवि पासी के नेतृत्व में शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय बुढ़ार में किया गया। जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लगभग 400 से भी अधिक फार्म भरे गए। कार्यक्रम में हेमन्त शर्मा, मोहम्मद गुलाम, आकिब जावेद, सैफ कुरैशी,अनीश सेन, विनय विश्वकर्मा, सरैंन अंसारी, पिंटू चौधरी, अमर नारायणी, फैज अंसारी, अंकित यादव, अरविंद राजपूत, शिवाकांत सोनी, शिवम मिश्रा, रानी सेन, खुशबू सिंह, संगीत मोदक, सरिता पनिका सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

ये भी पढ़ें

फेरो म्रोन टेप से फलो में नहीं लगेंगे कीड़े
Published on:
10 Jul 2018 08:06 pm
Also Read
View All