शहडोल

मनमानी कर रहे हैं प्रदेश सरकार के मंत्री….

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने लगाए आरोप, अभियान चलाकर करेंगे विरोध
2 min read
• •
Updated: 3 Nov 2017, 1:21 PM IST
The state government ministers are arguing
The state government ministers are arguing

शहडोल- प्रदेश सरकार के मंत्री पूरी तरह से मनमानी पर उतारू है। उन्हें इतना पावर दे दिया गया है कि वह कहीं भी कुछ भी कह देते हैं। प्रदेश सरकार कुछ भी दिखावा करे लेकिन उसे न तो प्रदेश के किसानों की कोई चिंता है और न ही आम नागरिकों की। पूरे प्रदेश में सूखे की स्थिति है बावजूद इसके इसे सरकार गंभीरता से नही ले रही है। जिसके विरोध में कांग्रेस आगामी 4 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेगी। साथ ही अभियान चलाकर आम जन के हितो की हो रही अनदेखी के विरोध में सरकार को घेरने का प्रयास करेगी।

उक्त बातें प्रदेश प्रभारी बनने के बाद शहडोल जिले के दौरे में आये कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया ने पत्रकारों से अनौपचारिक मुलाकात के दौरान कही। बावरिया ने कहा कि प्रदेश प्रभारी बनने के बाद वह सभी जिलो का भ्रमण कर रहे हैं। इस दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संगठित होकर कार्य करने व आपसी मतभेद को दूर करने की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओं से भी रू-ब-रू हों और उनकी बात सुनें। बावरिया ने बताया कि वह अभी तक जहां भी गये हैं वहां सभी को एकजुट होकर कार्य करने की सलाह दी है।

हालांकि अभी तक कहीं भी ऐसा समझ में नही आया है कि पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में किसी भी प्रकार का मनमुटाव है। यहां भी उन्होने सभी पदाधिकारियों से मुलाकात की और बैठक लेकर सभी से संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने व आगे की कार्ययोजनाओं को लेकर चर्चा भी की। इस दौरान ऐसा यहां भी कुछ समझ नही आया और न ही किसी भी प्रकार के बदलाव की आवश्यक्ता महसूस की।

बावरिया ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने यहां की भोली-भाली जनता को ठगने के सिवा कुछ भी नही किया। झूठे प्रलोभन देकर लोगों को धोखे में रखने का काम किया गया है। जिसे कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। इसके विरोध में कांग्रेस अभियान चलाकर विरोध प्रदर्शन करेगी व प्रदेश सरकार को घेरने का प्रयास करेगी।

Published on: