शहडोल

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम, गॉधी स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह

जोर-शोर से चल रही तैयारी
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Jun 2019, 9:33 PM IST
 The various programs will be held on International Yoga Day, the main function will be at the Gadi stadium.
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम, गॉधी स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह

शहडोल . अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में योग कार्यक्रमो का आयोजन किया जायेगा। मुख्य कार्यक्रम २१ जून को गॉधी स्टेडियम में आयोजित होगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एसकृष्ण चैतन्य की उपस्थित में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के संदर्भ में आयोजित बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी शहडोल को निदश दिए है कि वह कार्यक्रम स्थल की समुचित साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम स्थल में माईक, पेयजल एवं आवश्यक व्यवस्थाएॅ सुनिश्चित की जायें। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने नागरिको, जनप्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवी संगठनो के सदस्यों से अपील की वह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभायें। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम प्रात: 6.30 बजे से 8 बजेे तक आयोजित होगा। कायक्रम स्थल पर प्रात: 6.30 बजे तक सहभागीगण की उपस्थिति सुनिश्चित की जायेगी। प्रात: 6.40 बजे अतिथिगण का आगमन होगा। प्रात: 6.42 बजे मध्यप्रदेश गान होगा। प्रात: 6.45 बजें मुख्यमंत्री के संदेशका प्रसारण होगा एवं प्रात: 7 बजे से योगाभ्यास प्रारंभ होगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने कार्यक्रम स्थल पर प्रसारण के लिए एलईडी की व्यवस्था, मैट, चादर, साउण्ड सिस्टम की व्यवस्था करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए है। बैठक में अपर कलेक्टर अशोक ओहरी, संयुक्त कलेक्टर सुरेश अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर धर्मेन्द्र मिश्रा एवं पूजा तिवारी, समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र मदन त्रिपाठी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास आरके श्रोती, जिला शिक्षा अधिकारी रणमत सिंह धुर्वे एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Published on: