
सुरक्षा व्यवस्था के बीच अब यहां रिलीज हुई ये फिल्म
शहडोल- आखिरकार लंबे इंतजार के बाद शहडोल शहर में भी फिल्म पद्मावत रिलीज हो ही गई। शहडोल में भी अब इस फिल्म को देखा जा सकता है के स्क्वायर में पद्मावत फिल्म रिलीज हुई है। जहां इस
फिल्म को देखने वाले उत्सुक दर्शक जाकर देख सकते हैं।
सुरक्षा व्यवस्था के बीच फिल्म रिलीज
फि ल्म पद्मावत काफी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रिलीज की गई है। मॉल के चारो पुलिस तैनात है। जिससे कोई घटना ना हो। क्योंकि जिस तरह से इस फिल्म को लेकर लगातार विरोध होता रहा है। उसे देखते हुए पुलिस चौकन्नी है।
आपसी सहमति से फैसला
रॉयल राजपूत संगठन और थिएटर संचालक बलमीत सिंह खनूजा की आपसी सहमति से शहडोल में फिल्म को रिलीज करने का फैसला लिया गया है। शहर के, के स्क्वॉयर मॉल में पद्मावत को आज दोपहर में रिलीज किया गया। रॉयल राजपूत संगठन के जिलाध्यक्ष प्रहलाद सिंह रोहित ने बताया कि संगठन ने न्यायालय के आदेश के सम्मान का फैसला लिया है।
कई जगहों पर पहले ही रिलीज हो चुकी है फिल्म
फिल्म पद्मावत को लेकर शुरू से विवाद रहा है, इस फिल्म को रिलीज करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक का दरवाजा खटखटाना पड़ा, जहां सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की इस फिल्म को हरी झंडी दी थी, सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि जब इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिल गया है तो इस फिल्म को रिलीज होने से क्यों रोका जा रहा है। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस फिल्म को पूरे देश में 25 जनवरी को रिलीज करने को कहा था। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद देश के कई जगहों में एक साथ फिल्म को रिलीज किया गया। तो वहीं कुछ जगहों पर कुछ दिन रुककर रिलीज किया गया। लंबे इंतजार के बाद आज शहडोल शहर में भी फिल्म पद्मावत रिलीज कर दी गई है।