शहडोल

मध्यप्रदेश की ये बड़ी नदी अब यहां के लोगों की बुझाएगी प्यास

पढि़ए पूरी खबर...

2 min read
Feb 26, 2018
This big river of Madhya Pradesh will quench the thirst of people here

शहडोल- नगर की बढ़ती आबादी और गर्मी के दिनों में नगर में पेयजल संकट से निपटने के लिए नगरपालिका परिषद द्वारा सोन नदी में लगभग 10 करोड़ की लागत से बैराज बनाए जाने का फैसला लिया गया है। इसके लिए नगरपालिका के इंजिनियरों द्वारा डीपीआर और प्रस्ताव बनाए जाने की कवायद शुरू कर दी गई है।

जानकारी में बताया गया है कि सरफा नदी में गर्मी के दिनों में पानी की कमी को देखते हुए नपा द्वारा कारगर पहल शुरू कर दी गई है। इसके लिए भोपाल से एक निजी कंपनी को बुलाकर नगरपालिका सोन नदी और मुडऩा नदी का सर्वे कराएगी और इसके बाद बैराज बनाने की कार्रवाई की जाएगी।

नगरपालिका द्वारा मैकी गांव के पास सोन नदी में बैराज बनाए जाने की कार्य योजना पर अमल शुरू हो गया है। इसके लिए नपा द्वारा नगर के सीवरेज का पानी सबसे पहले सीवरेज प्लांट में जाएगा और इसके बाद ट्रीटमेंट प्लांट से फिल्टर होकर सरफा डैम में जाएगा। इसके लिए सरफा से सोन नदी तक लगभग २ किलोमीटर दूरी तक पाइप लाइन बिछाई जाएगी जहां से पानी सरफा डैम में आएगा और इसके बाद नगर में पानी की सप्लाई की जाएगी।

सोन नदी से जुड़ेगी सरफा नदी
नगर में पेयजल की किल्लत दूर करने के लिए सोन नदी में बैराज के साथ साथ इंटकवेल का निर्माण कार्य भी कराया जाएगा, और इसके साथ ही पाइप लाइन का विस्तार कराने के बाद घरों में नगरपालिका द्वारा नल कनेक्शन दिए जाएंगे। बताया गया है कि मुडऩा नदी में भी पानी के संरक्षण के लिए नगरपालिका प्लान तैयार कर रहा है।

इनका कहना है
शहडोल नगरपालिका के उपयंत्री देवेंन्द्र कुमार गुप्ता के मुताबिक नगर में पानी की समस्या को दूर करने के लिए सोन नदी में बैराज बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। सोन नदी को सरफा से जोड़ा जाएगा और सोन नदी से सीवरेज प्लांट से पानी फिल्टर होकर सरफा में आने के बाद नगर में पानी की सप्लाई कराई जाएगी। इसके लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है, लगभग 10 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

Published on:
26 Feb 2018 01:49 pm