शहडोल

अंतराष्ट्रीय सीमा में सैन्य गतिविधियों से अवगत होगे आदिवासी युवक

भारत की सीमाओं में होगी एक्सपोजर विजिट
2 min read
• •
Updated: 9 Mar 2018, 3:40 PM IST
Tribal youth will be aware of military activities in the international

अंतराष्ट्रीय सीमा में सैन्य गतिविधियों से अवगत होगे आदिवासी युवक
शहडोल. गत वर्ष की भांति जिले के युवाओं को भारत की अंतराष्ट्रीय सीमा से अवगत कराने के लिए ''मॉ तुझे प्रणामÓÓ योजना के अंतर्गत ब्लॉक स्तर पर 20 युवाओ (10 युवाओं एवं 10 युवतियों) को लॉट्री सिस्टम से चयनित किया जाएगा। । चयनित युवाओं को भारत की सीमाओं में एक्सपोजर विजिट में भेजा जावेगा। बताया गया है कि विकासखंड स्तर पर चयन में 2 एनसीसी, 2 एनएसस, 2 खिलाड़ी ,2 मेंधावी छात्र एवं 2 स्काउट,सामाजिक कार्यकर्ता एवं सांस्कृतिक क्षेत्र से चयनित किये जायेंगे। जिले के प्रत्येक विकासखंड से 10 युवक एवं 10 युवतियों का चयन किया जाना है। सभी युवाओं की आयु 15 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिये। इस हेतु राज्य शासन द्वारा जिला स्तरीय चयन समिति का गठन किया गया है। ''मॉ तुझे प्रणामÓÓ योजना के अंतर्गत युवाओं को भारत की अंतराष्ट्रीय सीमा पर सैन्य गतिविधियों तथा दिनचर्या से अवगत कराया जायेगा साथ ही राष्ट्र के प्रति समर्पण नेतृत्व विकास का मार्गदर्शन दिया जावेगा।
व्हाट्स एप पर अश्लील मैसेज भेजकर युवती को कर था परेशान
शहडोल. सोशल मीडिया का नशा एक युवक को उस वक्त महंगा पड़ गया जब एक 14 वर्षीय किशोरी ने युवक के विरुद्ध शिकायत पुलिस से कर दी। सोहागपुर पुलिस ने एक मनचले के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी राजेश चंद मिश्रा ने बताया कि आरोपी आशू चौधरी निवासी वार्ड नम्बर 25 बलपुरवा एक 14 वर्षीय किशोरी के व्हाट्स एप में अश्लील मैसेज कर काफी दिनों से तंग कर रहा था। जिस पर किशोरी ने मामले की शिकायत पुलिस की है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर छेड़छाड़ और अश्लील मैसेज भेजने के अपराध में आरोपी के खिलाफ धारा 354ए 506 एवं पास्को एक्ट के के तहत कार्रवाई की है। वही घटना के बाद फरार आरोपी की पुलिस पतासाजी में जुटी है।
किशोरी घर से लापता
गोहपारू. थाना अंतर्गत मलमाथर गांव में एक नाबालिक लड़की के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत करते हुए लड़की के परिजनों ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 4 मार्च को दोपहर लड़की घर से अचानक लापता हो गई। पुलिस ने बताया कि परिजनों की शिकायत के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी के पतासाजी में जुटी हुई है।
महिला से मारपीट
जैतपुर. थाना अंतर्गत ग्राम भर्री में एक महिला के साथ मारपीट और प्रताडि़त करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि मामले की शिकायत करते हुए पीडि़ता सीमा केवट ने बताया कि आरोपी पति दयाराम केवट द्वारा आये दिन मारपीट और मानसिक रूप से प्रताडि़त किया जा रहा है। पुलोस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ अपराध कायम करते हुए मामले को विवेचना में लिया है।

Published on: