
शहडोल- डिंडोरी जिले के राज्य परिवहन बस स्टैंड में एक आईएएस ने मानवता का परिचय दिया, लोग ये सब देख हैरान थे, लेकिन जो काम एक आईएएस अधिकारी ने उस वक्त किया, मानवता का ये काम हर इंसान को करना चाहिए, जिससे जो बन पड़े तो जरूर करना चाहिए, लेकिन फिलहाल ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है।
घटना की पूरी कहानी
दरअसल डिंडोरी जिले के के राज्य परिवहन बस स्टैंड में लगभग सुबह 6 बज रहे थे, तभी एक तेज गति से आते हुए वाहन चालक ने एक श्वान के ऊपर से वाहन चला कर उसे घायल कर दिया था। चोट लगने से पिल्ले को काफी दर्द हो रहा था और वो कराह भी रहा था। दर्द से श्वान कराह था, लेकिन वहां पब्लिके उसके लिए कुछ कर नहीं रही थी।
तभी लगभग डेढ़ घंटे श्वान के दर्द से कराहने के बाद हरियाणा 2001 बैच के केडर के आई.ए.एस. अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार जो उसी रास्ता से अमरकंटक जा रहे थे उसी दौरान उनकी नजर उस घायल पिल्ले पर पड़ गई। उन्होंने तुरंत गाड़ी रुकवाई, और वो भी उतर गए, सब हैरान थे कि आखिर उन्होंने अचानक गाड़ी क्यों रुकवा दी।
श्वान को कराहते हुए देख डॉ. प्रवीण कुमार ने उसके लिये तुरंत दूध की व्यवस्था की और साथ ही घायल पिल्ले के लिये स्वयं दवाईयों का इन्तजाम करने शहर में निकल पड़े। डॉ. प्रवीण कुमार ने सिरींज के माध्यम से घायल पिल्ले को दूध मे मिला कर दवा पिलाई। जिससे उस पिल्ले को दर्द से थोड़ी बहुत रात मिली।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद आई.ए.एस. अधिकारी प्रवीण कुमार ने बतलाया कि वो भी कभी काफी बीमार रहा करते थे इस कारण उन्होंने होम्योपैथी की पढाई की उन्होंने आगे कहा डिंडोरी जिला आदिवासी बाहुल्य इलाका है यहां अफसरो को इंसानो की परवाह नहीं, ऐसे अफसरों की डिंडौरी जिले में अत्यंत आवश्यकता है जो जानवरों के लिये संवेदनशील हों। आई.ए.एस. डॉ. प्रवीण कुमार ने सभी के सामने इंसानियत की एक नई मिसाल पेश की, इस घटनाक्रम को देखने वाला वहां मौजूद हर कोई आईएएस अधिकारी डॉक्टर प्रवीण कुमार की तारीफ कर रहा था।