श्योपुर

कूनो नेशनल पार्क से आई खुशखबरी, मादा चीता ‘आशा’ ने एक साथ 5 शावकों को दिया जन्म

Kuno National Park : कूनो नेशनल पार्क से वाइल्ड लाइफ लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यहां मादा चीता 'आशा' ने एक साथ पांच शावकों को जन्म दिया है।

2 min read
मादा चीता 'आशा' ने 5 शावकों को दिया जन्म (Photo Source- Patrika)

Kuno National Park :मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क से वाइल्ड लाइफ लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यहां मादा चीता 'आशा' मां बनी हैं।

खास बात ये है कि, उन्होंने एक साथ पांच शावकों को जन्म दिया है। कूनों प्रबंधन ने इसकी पुष्टि कर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें मादा चीता अपने शावकों को दुलारती नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़ें

आधी रात को नहर में चमक रही थी रोशनी, रेस्क्यू में निकली कार, अंदर से निकली 3 लाशें

कूनों ने जारी किया वीडियो

बताया जा रहा है कि, कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा ने इन 5 शावकों को जन्म दिया है। नए मेहमानों के आने बाद अब भारत में चीतों की कुल संख्या 32 हो गई है। इनमें से 24 चीतों का जन्म भारत में हुआ है। वहीं, चीता प्रोजेक्ट में कुल चीते 35 (कूनो में 32 और ग़ांधी सागर के 3) हो गए हैं।

8 और चीते आएंगे कूनो

40 महीने पहले देश में चीतों को बसाने का शुरू हुआ सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से 8 चीतों के साथ शुरू हुए प्रोजेक्ट में अब 28 फरवरी को बोत्सवाना से 8 और चीते लाए जाएंगे। उन्हें भी कूनो नेशनल पार्क में रखा जाएगा। इससे पहले 18 फरवरी 2023 को दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते लाए गए थे। पिछले दिनों दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान खुद सीएम डॉ. मोहन यादव ने आने वाली 28 फरवरी को 8 चीते लाने की बात कही थी। अब आज मादा चीता द्वारा दिए गए पांच शावकों को जन्म ने वाइल्ड लाइफ लवर्स की इस खुशी में चार चांद लगा दिए हैं।

गांधी सागर है चीतों का दूसरा घर

40 माह पहले देश में चीतों का इकलौता घर एमपी का कूनो था। 20 अप्रेल 2025 को मंदसौर जिले के गांधीसागर में चीतों का दूसरा घर बनाया गया। यहां कूनो से शिफ्ट तीन चीते हैं, इनमें नर प्रभास, पावक तो मादा धीरा है।

Updated on:
07 Feb 2026 02:36 pm
Published on:
07 Feb 2026 02:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर