शिवपुरी

EXCLUSIVE स्टिंग ऑपरेशन : डिलेवरी के बदले एएनएम ने वसूले पैसे, देखें वीडियो

पत्रिका के कैमरे में कैद हुई पैसे लेते एएनएम की तस्वीरें, जानिए पूरा मामला

2 min read
badarwas.jpg

संजीव जाट

शिवपुरी/बदरवास. मध्यप्रदेश में एक तरफ जहां शासन-प्रशासन प्रसव के बाद महिलाओं को प्रसूती सहायता राशि दे रही है, वहीं दूसरी और स्वास्थ्य विभाग की नर्स उस राशि के मिलने से पहले ही अपनी वसूली कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के महकमे में चल रही अवैध वसूली की तस्वीरें पत्रिका स्टिंग ऑपरेशन के दौरान कैमरे में कैद हुई हैं। मामला शिवपुरी जिले के बदरवास विकासखंड की सीमा से लगे कोलारस के तेंदुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है।

EXCLUSIVE स्टिंग ऑपरेशन, डिलेवरी के बदले वसूली
पत्रिका के स्टिंग ऑपरेशन में शिवपुरी जिले क कोलारस के तेंदुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की एएनएम एक प्रसूता के परिजन से डिलेवरी के बदले 800 रुपए लेते हुए बेनकाब हुई है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य केन्द्र में इस तरह की वसूली का सिलसिला कई दिनों से जारी है। बीते दिनों जब पत्रिका को इस बात की खबर लगी तो पत्रिका ने वसूली के इस खेल का स्टिंग ऑपरेशन किया। जिसमें एक प्रसूता द्वारा जन्मी बेटी को लेकर उसके परिवार की महिला एएनएम से प्रसव के लिए दस्तावेज मांग रही थी तो एएनएम बबीता नरवरिया ने उनसे खुलेआम पैसों की मांग की। जब तक उसके पास पैसे नहीं आ गए, तब तक एएनएम कागजों को ही खंगालती रही। महत्वपूर्ण बात यह है कि उक्त एएनएम झूठा मामला दर्ज कराने की धमकी भी देती है।

यह भी पढ़ें- नौकरी जाते ही बदले गर्लफ्रेंड के तेवर, फिर एक दिन फ्लैट में मिली लाश

स्टिंग के दौरान ये हुई बातचीत-
एएनएम: पैसे तो दो, जल्दी मंगवाओ।
परिजनः मंगवा रहे हैं पैसा, अभी दे रहे हैं।
एएनएमः हमने पूरी रात जागकर मेहनत की है।
परिजनः हम भी मान रहे हैं और पैसे दे रहे हैं।
पैसे लेने के बाद एएनएम ने पहले पैसे गिने और फिर प्रसव के बाद दिए जाने वाले दस्तावेज प्रसूता के परिजनों को दिए।

यह भी पढ़ें- होटल में काम करने वाले युवक के खाते में आए 5 करोड़ रुपए, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान


जिम्मेदार बोले करेंगे कार्रवाई
जब पैसे लेने के मामले को लेकर पैसे लेने वाली एएनएम बबीता नरवरिया से बात की गई तो उन्होंने रुपए लेने की बात को गलत बताया और कहा कि कौन कहता है कि मैं रुपए ले रही हूं। किसी और काम के भी रुपए ले सकती हूं। आप अपने हिसाब से देख लेना, खबर मत छापना। वहीं इस मामले पर सीएमएचओ डॉक्टर पवन जैन ने कहा कि मामले की जांच मामले की जांच कराएंगे और जो वीडियो है उसकी जांच बाद दोषी एएनएम की ऊपर कार्रवाई की जाएगी।

देखें वीडियो-

Published on:
10 Mar 2022 05:11 pm