
youth kills girlfriend in police custody, गुजरात से वापस लाते वक्त पुलिस अभिरक्षा में प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या की (soure-patrika)
Shivpuri Lover Kills Girlfriend: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले की पुलिस की अभिरक्षा में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस घर से भागे प्रेमी जोड़े को पकड़कर गुजरात से पकड़कर वापस ला रही थी और एक होटल में रात गुजारने के लिए रुकी थी। रात में युवक ने प्रेमिका का चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी और फिर खुद को भी चाकू मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। आरोपी युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
शिवपुरी शहर के देहात थाना अंतर्गत पिपरसमां गांव के रहने वाले संतोष जाटव (25) और रजनी धाकड़ (21) के बीच कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करने के फेर में 7 जून की रात घर से भाग गए थे। अगले दिन युवती जब घर पर नहीं मिली तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत की। शिकायत में परिजनों ने संतोष जाटव के साथ युवती के जाने की आशंका जताई। इसके बाद पुलिस ने जब मोबाइल लोकेशन ली तो दोनों की लोकेशन गुजरात में मिली। इसके बाद 10 जून को देहात थाना पुलिस की टीम युवती के भाई व अन्य परिजनों को साथ लेकर गुजरात रवाना हुई।
11 जून को पुलिस ने राजकोट जिले के सांपर क्षेत्र में एक फैक्ट्री के बाहर बनी मजदूरों की झोपड़ी से दोनों को पकड़ लिया। बरामदगी के बाद पुलिस टीम दोनों को लेकर शिवपुरी के लिए रवाना हो गई। रात होने के कारण पुलिस दल ने गांधीनगर से आगे उदयपुर हाईवे पर स्थित होटल राइन इन पोर्ट में रात करीब 10 बजे रूकने का निर्णय लिया। रात 11 बजे सभी ने खाना खाया और होटल में रूकने के लिए सो गए। रात करीब 1 बजे के बाद अचानक कमरे से हलचल व चीख पुकार की आवाजें आईं। संतोष जाटव ने धारदार चाकू से पहले रजनी धाकड़ का गला रेत दिया और इसके बाद खुद के गले पर भी वार कर लिया।
पुलिसकर्मियों ने तुरंत दोनों को एंबुलेंस की सहायता से गांधीनगर के सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने रजनी धाकड़ को मृत घोषित कर दिया, जबकि संतोष जाटव का उपचार जारी है। घटना के बाद गांधीनगर जिले के चिलोड़ा थाना पुलिस ने संतोष पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चूंकि वारदात गुजरात में हुई है, इसलिए पूरे मामले की जांच गुजरात पुलिस द्वारा की जा रही है। पूरे घटनाक्रम में पुलिस अभिरक्षा होने के बाद इतनी बड़ी घटना होना बड़ी बात है, आरोपी संतोष के पास चाकू कैसे आ गया, यह कुछ सवाल हैं? जिन पर जांच होना बहुत जरूरी है।
Published on:
12 Jun 2026 09:20 pm
बड़ी खबरें
View Allशिवपुरी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
