सीकर

कंकरीट से भरे डंपर से साइकिल सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत

हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Feb 2018, 5:28 PM IST
patrika news

उदयपुरवाटी (ग्रामीण). इन्द्रपुरा के पास बुधवार को ओवरलोड डंपर ने एक साइकिल सवार युवक को कुचल दिया। शव डंपर के निचे फंस जाने पर जेसीबी की मदद से डंपर को पलटकर शव बाहर निकाला गया। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार ओलखा की ढाणी इन्द्रपुरा निवासी विकास साइकिल पर सवार होकर इन्द्रपुरा की तरफ जा रहा था। रास्ते में हरिओम नर्सरी के पास पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ओवरलोड डंपर साइकिल को अपने चपेट में लिया और साइकिल सवार युवक विकास को सौ मीटर तक घसीटते हुए आगे ले गया। इस दौरान चालक डंपर को मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया। हादसा होने पर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को डंपर के निचे से निकालने का प्रयास किया। लेकिन युवक डंपर के निचे फंस जाने से लोग उसे बाहर नहीं निकाल सके और युवक विकास (18) की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से डंपर को पलटकर युवक को शव बाहर निकाला। हादसे के बाद घटना स्थल पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। युवक के शव को पोस्टमार्टम करवार शव परिजनों को सुपूर्द कर दिया। कंकरीट से भरे ओवरलोड डंपर बैखोफ होकर मौत बनकर सडक़ पर दौड़ रहे हैं। लेकिन इन ओवरलोड डंपरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।

Published on: