सीकर

एक साल पहले ही हुई थी शादी, दर्दनाक हादसे में चली गई 5 बहनों के इकलौते भाई की जान

Young Man Died in Road Accident : धोद थाना इलाके के बिंजयासी गांव में बुधवार को जीप और बाइक की भिड़ंत हो गई। इससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का शिकार शिवप्रसाद पांच बहनों का इकलौता भाई थी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Oct 2019, 1:08 PM IST
दर्दनाक हादसा: 5 बहनों के इकलौते भाई की सड़क हादसे में मौत, परिवार में पसरा मातम
दर्दनाक हादसा: 5 बहनों के इकलौते भाई की सड़क हादसे में मौत, परिवार में पसरा मातम

धोद.

Young Man Died in Road Accident : धोद थाना इलाके के बिंजयासी गांव में बुधवार को जीप और बाइक की भिड़ंत हो गई। इससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का शिकार शिवप्रसाद पांच बहनों का इकलौता भाई थी। पुलिस के अनुसार रूल्याणी निवासी शिवप्रसाद पुत्र ओमप्रकाश जाट बाइक लेकर फतेहपुरा से बिंजयाशी जा रहा था। इस दौरान सामने से आ रही जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार को काफी दूर तक घसीटते ही ले गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौडकऱ आए तथा युवक को गाड़ी के नीचे से निकाला। शिव प्रसाद को एम्बुलेंस की सहायता से सीकर कल्याण हॉस्पिटल में पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर धोद थाना पुलिस ने घटना का मौका मुआयना किया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया गया।

Read More :

पांच बहनों में एक ही भाई था

हादसे का शिकार शिवप्रसाद पांच बहनों का इकलौता भाई थी। उसकी शादी एक साल पहले ही हुई थी। भाई की मौत की खबर सुनकर पत्नी व बहनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

मजदूरी करके पालता था परिवार

शिवप्रसाद आरओ मशीन लगाने का काम करता था। वह गांव- गांव जाकर मशीने लगाकर परिवार को पालता था। शिव प्रसाद के पिता विकलांग हैं व आंखों से कम दिखाई देता है। परिवार की सारी जिम्मेदारी शिव प्रसाद पर ही थी। हादसे ने पिता के बुढ़ापे का सहारा ही छीन लिया।

Read More :

Updated on:
31 Oct 2019, 1:08 PM IST
Published on: