29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sikar : राजस्थानी संस्कार ने जीता एक विदेशी का दिल, फ्रांसीसी कपल ने की देशी रीति-रिवाज से शादी, गांव वाले बने बाराती

Sikar : फ्रांसीसी कपल हूबर्ट व सोफी ने सीकर के दूजोद गांव में राजस्थानी रीति-रिवाज से शादी की। हूबर्ट व सोफी ने हल्दी, मेहंदी, महिला संगीत सहित सभी रीति रिवाज निभाते हुए मंडप में अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 29 Oct 2026, 4:16 PM IST

sikar french couple hubert sophie got married as per rajasthani rituals

Sikar : फ्रांसीसी कपल दूल्हा हूबर्ट-दुल्हन सोफी ने दूजाेद गांव में राजस्थानी रीति-रिवाज से की शादी। फोटो पत्रिका

Sikar : फ्रांसीसी कपल हूबर्ट व सोफी ने सीकर के दूजोद गांव में राजस्थानी रीति-रिवाज से शादी की। हूबर्ट व सोफी ने हल्दी, मेहंदी, महिला संगीत सहित सभी रीति रिवाज निभाते हुए मंडप में अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। बारात व निकासी में गांव के लोग बाराती बने। आतिशबाजी के बीच तोरण की रस्म पूरी की गई। शादी पंडित देवेंद्र शर्मा ने करवाई। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी अब करीब 11 दिन तक उदयपुर, मंडावा, बीकानेर, जैसलमेर, पुष्कर सहित राजस्थान के अन्य शहरों के साथ ही आगरा का ताजमहल देखेंगे।

दूजाेद गांव निवासी फ्रेंच गाइड गोवर्धन सिंह ने बताया कि हूबर्ट दो साल पहले फ्रांस से 30 लोगों के ग्रुप के साथ राजस्थान घूमने आए थे। पूरे ग्रुप को जयपुर, मंडावा, जैसलमेर, जोधपुर सहित आगरा आदि जगह पर घुमाया था। उन्हें एक शादी समारोह में भी लेकर जाया गया। हूबर्ट को राजस्थानी संस्कृति व यहां के संस्कार, रीति-रिवाज बहुत अच्छे लगे।

हूबर्ट ने राजस्थानी रीति-रिवाज से शादी करने की जताई इच्छा

हूबर्ट ने बताया कि वह सोफी के साथ लंबे समय से लिव इन पार्टनर के रूप में रह रहे हैं। हूबर्ट ने राजस्थान भ्रमण के बाद अपनी शादी राजस्थानी रीति-रिवाज से करने की इच्छा जताई। इस पर दूजोद गांव में एक इवेंट की तरह शादी की सभी तैयारियां की गईं। हूबर्ट शादी के लिए अपनी मंगेतर सोफी के साथ 27 अक्टूबर को सीकर के दूजोद गांव आए। दूजोद में पूर्व सरपंच विक्रमसिंह दूजोद व गाइड गोवर्धनसिंह के घर पर बुधवार शाम को राजस्थानी रीति-रिवाज से शादी की।

परिवार व माता-पिता से होता है अटैचमेंट

हूबर्ट फ्रांस में बायोटेक्नोलॉजी में रिसर्च का कार्य करते हैं। वहीं दुल्हन रैवेन्यू डिपार्टमेंट में ऑफिसर के पद पर कार्यरत है। हूबर्ट ने बताया कि फ्रांस में बच्चे अपने माता-पिता या परिवार के साथ नहीं रहते हैं। एक तय उम्र के बाद माता-पिता बच्चों को अलग छोड़ देते हैं। जबकि भारतीय संस्कृति में परिवार, माता-पिता व रिश्तेदारों के साथ रहते हैं और यहां बच्चों का अपने परिवार व रिश्तेदारों से एक अलग ही अटैचमेंट होता है। इसी कारण वे भारतीय संस्क़ति व रीति रिवाजों को विश्व में सबसे बेहतर मानते हैं। ऐसे में उन्होंने राजस्थान में शादी करने का निर्णय लिया।

कई विदेशी कपल शेखावाटी में पहले भी कर चुके हैं शादियां

फ्रेंच गाइड गोवर्धन सिंह ने बताया कि सीकर, मंडावा व बीकानेर में पहले भी ऐसे जर्मनी, फ्रांस सहित कई देशों के विदेशी कपल्स शादियां कर चुके हैं। अब शेखावाटी में भी विदेशी कपल्स व अन्य राज्यों के जोड़े डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए आने लगे हैं। इससे टूरिस्ट बढ़ेंगे।