सीकर

महिलाओं ने बदलाव लाने के लिए पूरी भागीदारी निभाने का लिया संकल्प

दांतारामगढ़ के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में महिलाओं की बैठक हुई, जिसमें करीब डेढ़ सौ महिलाएं शामिल हुईं।
2 min read
• •
Updated: 31 May 2018, 5:33 PM IST
changemakers Meeting in Dantaramgarh Sikar
changemakers Meeting in Dantaramgarh Sikar

दांतारामगढ़.

चेंजमेकर महाभियान के तहत दांतारामगढ़ के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में महिलाओं की बैठक हुई, जिसमें करीब डेढ़ सौ महिलाएं शामिल हुईं। महिलाओं ने राजनीति में भागीदारी के साथ साथ भ्रूणहत्या रोकने का संकल्प भी लिया एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात कही।

इंडेन गैस एजेंसी की संचालिका संतरा लोरा के संयोजन आयोजित में महिलाओं ने बेइमान लोगों को राजनीति से दूर करने इमानदार लोगों को राजनीति में लाने एवं महिलाओं की पूरी भागीदारी निभाने का संकल्प टॉक शो में लिया गया।

सीकर जिले के दांतारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की दूसरी बैठक पलसाना में गोवटी रोड स्थित संस्कार बालिका पीजी महाविद्यालय में हुई। कार्यक्रम में 31 महिलाएं उपस्थित हुई और स्वच्छ राजनीति के लिए संकल्प लिया।

इस दौरान वक्ता महिलाओं ने कहां कि आज महिलाएं काफी सशक्त हो चुकी हैं और उच्च पदों पर बैठकर इसको प्रमाणित भी कर रही हैं। महिलाओं ने स्वच्छ राजनीति के लिए सभी को दृढ संकल्पित होकर मतदान करने की बात पर बल दिया और कहा कि जब तक हम जाति धर्म और स्वार्थ की कामना को छोड़कर मतदान नहीं करेंगे।

तब तक राजनीति में अच्छे प्रत्याशियों का चयन संभव नहीं है। ऐसे में अच्छे लोगों को आगे लाने के लिए हमें मतदान के समय सोच समझकर अच्छे लोगों का चुनाव करना होगा, ताकि राजनीतिक पार्टियां चुनावों में अच्छे प्रत्याशियों को ही प्रत्याशी बनाए।

कार्यक्रम में शिक्षिका सुमन समन्वयक के रूप में और शारदा बाजिया एवं सुनिता यादव गवाह के रूप में उपस्थित रही। कार्यक्रम में पिपराली प्रधान संतोष वर्मा और संस्कार बालिका महाविद्यालय की निदेशक मीना महला भी उपस्थित रहीं।

दांतारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की तीसरी बैठक खाटूश्याम जी के सहकारी समिति भवन में आयोजित की गई, जिसमें राजस्थान पत्रिका के स्वच्छ करें राजनीति अभियान के तहत कार्यक्रम की समन्वयक भाजपा महिला मोर्चा मण्डल शशिबाला स्वामी थी

राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय खाटूश्यामजी की शिक्षिका विनिता शर्मा व सरोज बड़सरा गवाह सहित कुल 24 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने कहा कि राजनीति को स्वच्छ करने के लिए महिलाओं को आगे आना चाहिए।

Published on: