सीकर

राजस्थान के थर्ड ग्रेड शिक्षकों के लिए खुशखबरी, तबादले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दिया बड़ा अपडेट

Madan Dilawar: राजस्थान के लक्ष्मणगढ़ में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि सरकार शिक्षकों की समस्याओं पर विचार कर रही है, जल्द ही सकारात्मक निर्णय लेंगे।
2 min read
• •
Updated: 19 Jun 2025, 6:38 AM IST
Madan Dilawar
शिक्षा मंत्री का सम्मान करते हुए- फोटो- मदन दिलावर X हैंडल

Rajasthan Teacher Transfer: राजस्थान के लक्ष्मणगढ़ में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने थर्ड ग्रेड शिक्षकों के ट्रांसफर की मांग को लेकर कहा कि दूसरे जिलों में जाने पर उनकी (थर्ड ग्रेड शिक्षकों की) वरीयता समाप्त हो जाती है। वे ऐसा नहीं चाहते हैं। फिर भी सरकार संवेदनशील है तथा उनकी समस्याओं पर विचार कर रही है, जल्द ही सकारात्मक निर्णय लेंगे।

दबाव में नहीं लेते निर्णय- दिलावर

महात्मा गांधी स्कूलों को लेकर पहले बंद करने के बयान तथा बाद में फैसला वापस लेने के पीछे के कारण को लेकर दिलावर ने कहा कि हम किसी के दबाव में निर्णय नहीं लेते है। निर्णय सामूहिक विचार-विमर्श से लिए जाते हैं। हमने इन्हें बंद करने का कभी नहीं कहा, हमने कहा था विचार करेंगे। जहां बच्चे नहीं है, उन्हीं स्कूलों को बंद किया जाएगा।

पिछले दिनों जनसुनवाई में एक शिक्षक द्वारा लिफाफे में नगद रुपए देने के मामले को लेकर दिलावर ने कहा कि शायद पहले पिछली कांग्रेस सरकार के समय यह परंपरा रही होगी कि पैसे देकर काम करवाएं जाएं, लेकिन अब ऐसा नहीं होता। हमारी सरकार में सामूहिक निर्णय से पारदर्शी काम होता है।

यह वीडियो भी देखें

डोटासरा पर साधा निशाना

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा की ओर से पार्टी की लुटिया डुबोने वाले बयान को लेकर पूछे जाने पर दिलावर ने कहा कि उनके समय रीट की परीक्षा में कैसे पेपरलीक और भ्रष्टाचार हुआ वो सबने देखा है। हमने ऐसे भ्रष्टाचारी नहीं देखे जो रीट के पेपर बेच दे, कंपीटिशन के पेपर बेच दे, लीक कर दे, अपने ही परिवार के लोगों को लगा दे।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार उनकी रग-रग में भरा पड़ा है। रीट की परीक्षा हमने भी कराई है और इतनी पारदर्शी तरीके से करवाई कि कोई नकारात्मक समाचार नहीं आया। परीक्षा देने वालों, उनके परिजनों तथा परीक्षा लेने वालों के अलावा किसी को पता भी नहीं चला। आरएएस परीक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत राय किसी की कुछ भी हो सकती है लेकिन अंतिम निर्णय सामूहिक होता है।

Updated on:
19 Jun 2025, 6:38 AM IST
Published on: