सीकर

दीपावली पर सिर्फ इतनी सी बात को लेकर भाई की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Sikar Crime News in Hindi : सीकर जिले के दांतारामगढ़ ( Young Man Murdered by Fire in Dantaramgarh ) थाना इलाके में दीपावली ( Deepawali ) के दूसरे दिन सोमवार को घर में घुसकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
2 min read
• •
Updated: 29 Oct 2019, 12:48 PM IST
दीपावली पर सिर्फ इतनी सी बात को लेकर भाई की गोली मारकर हत्या, इलाके में भारी जाब्ता तैनात
दीपावली पर सिर्फ इतनी सी बात को लेकर भाई की गोली मारकर हत्या, इलाके में भारी जाब्ता तैनात

सीकर/दांतारामगढ़।
Sikar Crime News in Hindi : सीकर जिले के दांतारामगढ़ ( Young Man Murdered by Fire in Dantaramgarh ) थाना इलाके में दीपावली ( Deepawali ) के दूसरे दिन सोमवार को घर में घुसकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक कवराज सिंह था। जानकारी के अनुसार इलाके के बड़ागांव बुबाना में रविवार को कवराज सिंह पुत्र भगवान सिंह दुकान के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान पटाखें फोडऩे की बात को लेकर उसका चाचा महेंद्र सिंह शेखावत से झगड़ा हो गया। हालांकि उस वक्त लोगों ने मामला शांत करवाया दिया। लेकिन, कवराज सिंह ने फोन पर बुआ को झगड़े की बात बताई तो उसके बेटे ने भी सुन लिया। अगले दिन सोमवार को बुआ का बेटा अपने 4-5 साथियों के साथ कवराज सिंह के घर आकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी भी मौके से फरार हो गए।

मौके पर चार थानों का जाब्ता
गोलीकांड की सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक दिनेश अग्रवाल मय चार थानों का जाब्ता मौके पर पहुंचा। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इधर, आरोपियों की तलाश में पुलिस ने टीम घटित कर अलग-अलग जगहों पर भेजी है।

समाज के लोगों में आक्रोश
दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या की वारदात के बाद समाज के लोगों में काफी आक्रोश है। अस्पताल के बाहर भारी संख्या में लोगों की भीड़ मौजूद है। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग को लेकर शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया। फिलहाल पुलिस समझाइश का प्रयास कर रही है।

जिलेभर में नाकाबंदी
आरोपियों की तलाश में पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी करवाई लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। घटनास्थल और अस्पताल के बाहर चार थानों का जाब्ता मौजूद है। खुद पुलिस उपाधीक्षक दिनेश अग्रवाल पूरे मामले पर निगरानी रखे हुए है।

Published on: