सीकर

Video: धार्मिक आयोजनों में उमड़ी श्रद्धा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीमाधोपुर. कस्बे के नगर आराध्य देव गोपीनाथ मंदिर में शुक्रवार को धर्म की रसगंगा बही। यहां शाम को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र, सुभद्रा महारानी का पंचामृत व पुष्प अभिषेक कराया गया। भगवान जगन्नाथ को पंचामृत व फलों के रस से स्नान कराया गया। पंचामृत अभिषेक के साथ ही जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव का आगाज हुआ।

2 min read
Jun 17, 2023
Video: धार्मिक आयोजनों में उमड़ी श्रद्धा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीमाधोपुर. कस्बे के नगर आराध्य देव गोपीनाथ मंदिर में शुक्रवार को धर्म की रसगंगा बही। यहां शाम को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र, सुभद्रा महारानी का पंचामृत व पुष्प अभिषेक कराया गया। भगवान जगन्नाथ को पंचामृत व फलों के रस से स्नान कराया गया। पंचामृत अभिषेक के साथ ही जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव का आगाज हुआ। मंदिर महंत डॉ मनोहर शरण पारीक ने बताया कि महोत्सव के दौरान शनिवार को कई कार्यक्रम होंगे। दोपहर दो बजे मंदिर प्रांगण में वृंदावन धाम के संत राधारमण दास महाराज भक्त मीरा चरित्र की कथा सुनाएंगे। इस मौके पर महावीर प्रसाद पारीक, शिम्भू चौधरी, प्रिया शरण पटवारी, निरंजन सोनी, जितेंद्र पटवारी, अनिल कूलवाल, राजेश पंसारी, मुकेश कयाल, बजरंग लाल अमरसरिया, कालूराम सैनी, महावीर जोशी, मोहनलाल स्वामी, अशोक नायनका जोशी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे

21 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ का समापन

रानोली. लोहार्गल की 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग में स्थित सौभाग्यवती धाम में जयरामदास महाराज की स्मृति में आयोजित 21 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ का पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। सात दिवसीय महायज्ञ में हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर आहुतियां दी। महायज्ञ के समापन पर भंडारा किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। धाम के महंत भरतदास महाराज ने बताया कि भंडारे में तीन दर्जन गांवों के लोगों ने सहयोग किया एवं पंगत महाप्रसादी पाई। इस दौरान सात दिन तक श्रीराम महायज्ञ के साथ दोपहर में श्रीराम कथा एवं श्रीराम लीला का आयोजन किया गया। भंडारे में धाम के महंत भरतदास महाराज, विजयदास महाराज, बालकदास महाराज लिसाडिय़ा, रामेश्वरदास गंगानगर, मौनीबाबा अयोध्या, मनमोहनदास कोटा, रतनदास महाराज, राधेश्याम कुमावत, रामचंद्र सैनी, गजानंद कुमावत, जगदेव डाइरेक्टर सहित काफी लोग मौजूद रहे।

रामायण पाठ शुरू

टोडा. गांव के बिहारी जी मंदिर में शुक्रवार को दो दिवसीय रामायण पाठ की शुरू हुए। मंदिर के पुजारी रमेश शर्मा ने बताया कि गांव में सुख-समृद्धि व शांति के लिए दो दिवसीय रामायण पाठ शुरू किए है। विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुए रामायण पाठ में कई लोगों ने भाग लिया। रामायण पाठ का समापन शनिवार को होगा।

Published on:
17 Jun 2023 04:23 pm
Also Read
View All