
सीकर. जिले में ईद-उल-अजहा का पर्व गुरुवार को अकीदत व एहतराम से मनाया जा रहा है। सुबह की मुख्य नमाज के बाद से ही मुबारकबाद के साथ मुस्लिम मोहल्लों में कुर्बानी का दौर देखा जा रहा है। लोग एक दूसरे से गले मिलकर व फोन के जरिये ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। इससे पहले सुबह जामा मस्जिद में मुख्य नमाज के लिए हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग इक_ा हुए। जिन्होंने सामूहिक नमाज अता कर देश में अमन- चैन की दुआएं मांगी।
सीकर गंगा- जमुनी तहजीब की मिसाल- पारीक
मुख्य नमाज में सीकर विधायक राजेंद्र पारीक ने भी शिरकत की। उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार अमन और भाईचारे का प्रतीक है। हमारा सीकर भी हमेशा से गंगा -जमऩी तहजीब की मिसाल रहा है। बोले, पर्व चाहे किसी भी धर्म का हो उसे सीकर की जनता मिलजुल कर मनाती है।
मुस्लिम मोहल्लों में बढ़ी रौनक
ईद के पर्व से मुस्लिम मोहल्लों में रोनक बढ़ गई है। सुबह से ही लोग नए कपड़ पहने एक दूसरे से मिलते व मुबारकबाद देते दिख रहे हैं। घर घर में कुर्बानी के साथ मिलनेवालों के आने- जाने का सिलसिला बना हुआ है।