सीकर

आबकारी विभाग ने सामी में अवैध शराब फेक्ट्री पकड़ी, 200 लीटर स्प्रीट, पैकिंग मशीन जब्त

- अवैध फेक्ट्री चलाने वाला आरोपी राजू बावरी फरार, खेत मालिक शंकरलाल कुमावत गिरफ्तार - आबकारी विभाग ने अवैध शराब फेक्ट्री से 288 भरे हुए शराब के पव्वे , 10 हजार खाली पव्वे, विभिन्न ब्रांड के रैपर, ढक्कन आदि जब्त
2 min read
• •
Updated: 2 Aug 2025, 11:41 AM IST
Feature image

सीकर. आबकारी विभाग सीकर ने लोसल के सामी गांव में देशी शराब बनाने की अवैध फेक्ट्रीपकड़ी है। अवैध अवैध फेक्ट्री सामी गांव में किराए के खेत में बने एक मकान में चल रही थी। आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध फेक्ट्री से 200 लीटर स्प्रीट, फेक्ट्री में बनाई शराब के 288 पव्वे, अलग-अलग ब्रांड के 10 हजार खाली पव्वे, बोटल व पव्वे पैकिंग वाली मशीन सहित अन्य सामान जब्त किया है। पुलिस ने खेत मालिक को भी गिरफ्तार किया है। हालांकि शराब बनाने वाला मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया। फैक्ट्री को सील कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

खेत में बने कमरे में चल रही थी फेक्ट्री-

सीकर जिला आबकारी अधिकारी लक्ष्मीनारायण देवंदा ने बताया कि अवैध और नकली शराब को लेकर आबकारी विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी टीम को ह्यूमन इंटेलिजेंस और नागौर डिपार्टमेंट से लोसल के सामी गांव में अवैध शराब की फेक्ट्री के बारे में जानकारी मिली थी। राजू बावरी नाम का आरोपी खेत किराए पर लेकर उसमें बने एक कमरे में शराब का कारखाना चला रहा था। सहायक आबकारी अधिकारी रामसहाय जाट के नेतृत्व में प्रहराधिकारी महेश मील सहित टीम ने अवैध शराब फेक्ट्री पर दबिश दी। आबकारी की टीम ने खेत मालिक शंकरलाल कुमावत (55) निवासी सामी को गिरफ्तार किया है।

मशीन व स्प्रीट मिली-

आबकारी टीम ने सामी गांव के किराए के खेत में बने कमरे में से 10 जरिकेन में भरी में 200 लीटर स्प्रिट भी बरामद की है। अलग-अलग ब्रांड के काच व प्लास्टिक के आरएसजीएम ब्रांड के 10 हजार खाली पव्वे मिले हैं। वहीं अवैध शराब के पव्वों से भरे 6 कार्टून जिनमें 288 पव्वे शराब रखी हुई मिली। पव्वों की सिलिंग व पैकिंग वाली मशीन, आरएसजीएसएम ब्रांड के 10 हजार नकली ढक्कन व देशी व व्हाइट लेस वोडकाआरएमएल के पैकिंग के गत्ता कार्टन आदि आदि बरामद हुए हैं। मामले की जांच प्रहराधिकारी महेश मील कर रहे हैं।

सरपंच सुरेंद्रसिंह सामी से करवाई मौके की तस्दीक-

आबकारी ने सामी गांव के सरपंच सुरेंद्रसिंह शेखावत को बुलवाकर मौके की तस्दीक भी करवाई ताकि आरोपियों को कड़ी सजा मिल सके और आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में मजबूत सबूत पेश किए जा सकें। टीम में आबकारी डीइओ लक्ष्मीनारायण देवंदा, आबकारी निरोधक दल के एईओ रामसहाय जाट, आबकारी निरीक्षक नवीन कुमार डांगी, निरीक्षक देवीलाल, प्रहराधिकारी सुरेंद्र कुमार, महेश कुमार मील सहित पूरी टीम मौजूद रही।

Updated on:
2 Aug 2025, 11:41 AM IST
Published on: