सीकर

मां को खाना देकर लौट रहे बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर पर दो वर्षीय बेटा कर रहा था इंतजार

Road Accident in Ranoli Sikar : सीकर जिले के शिश्यूं में रानोली बस स्टैंड के पास बालाजी अंडरपास पुलिया पर सीकर की तरफ से आ रहे युवक की बाइक को तेज रफ्तार ने टक्कर मार ( One Died in Road Accident ) दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Nov 2019, 2:50 PM IST
बीमार मां को खाना देकर लौट रहे बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर पर दो वर्षीय बेटा कर रहा था इंतजार
बीमार मां को खाना देकर लौट रहे बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर पर दो वर्षीय बेटा कर रहा था इंतजार

सीकर।
Road Accident in Ranoli Sikar : सीकर जिले के शिश्यूं में रानोली बस स्टैंड के पास बालाजी अंडरपास पुलिया पर सीकर की तरफ से आ रहे युवक की बाइक को तेज रफ्तार ने टक्कर मार ( One Died in Road Accident ) दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक 20 फीट ऊंचे पुलिया से बाइक सहित सर्विस रोड पर आ गिरा। युवक अपनी बीमार मां को खाना देकर लौट रहा था। रानोली थानाधिकारी पवन चौबे ने बताया कि गुरुवार रात करीब 11 बजे फतेहपुरा निवासी बजरंग लाल जांगिड़ और साथी खंडेला निवासी इमरान सीकर के कल्याण अस्पताल मेें भर्ती अपनी माता के लिए खाना लेकर गए थे।

Read More :

खाना देने के बाद वापस लौटते वक्त रानोली हाइवे पुलिया पर तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे बजरंग लाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनका साथी इमरान गंभीर घायल हो गया। जिसे जयपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद गांव में सन्नाटा छा गया। मृतक बजरंग के दो वर्ष का एक बेटा है, जो घर पर अपने पापा के इंतजार में बैठा था। उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि मृतक मोबाइल कम्पनी में काम करता था।

Published on: