सीकर

Priya Sharma फाइटर पायलट बनकर लौटी तो उसे घोड़ी पर बैठाकर पूरा गांव नाचा

Fighter Pilot Priya Sharma को घोड़ी पर बैठाकर गाजे बाजे के साथ गांव में जुलूस निकाला तथा गांव के चौपाल पर गांव के लोगों ने सम्मान किया। खुशी में जमकर नाचे भी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Dec 2018, 5:55 PM IST
Jhunjhunu
Fighter pilot priya sharma

पिलानी(झुंझुनूं). भारतीय वायु सेना में फाइटर पायलट बनने पर घूमनसर गांव की बेटी का सम्मान किया गया। फाइटर पायलट प्रिया शर्मा को घोड़ी पर बैठाकर गाजे बाजे के साथ गांव में जुलूस निकाला तथा गांव के चौपाल पर गांव के लोगों ने सम्मान किया। खुशी में जमकर नाचे भी।

प्रिया शर्मा के गांव की सीमा पर पहुंचने पर गांव के लोगों के साथ बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए। महिलाओं ने बेटी प्रिया शर्मा का तिलकार्चन एवं माला पहनाकर स्वागत किया। ग्राम पंचायत सरपंच धर्मपाल डारा के नेतृत्व में ग्राम पंचायत की ओर से भी गांव की बेटी का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में प्रिया के दादा मदन लाल शर्मा, नोरंगलाल शर्मा, घासीराम, रामेश्वर लाल, अमीलाल, दादी संतोष शर्मा, चाचा प्रमोद कुमार सहित गांव के लोगों ने महिलाओं के साथ माला पहनाई तथा सम्मान किया। गौरतलब है कि प्रिया शर्मा घूमनसर गांव निवासी मनोज शर्मा की बेटी है। अभी हाल ही में प्रिया ने भारतीय वायु सेना में फाइटर पायलट के लिए प्रशिक्षण पूरा किया है और पहली बार अपने गांव आई है।

Published on: