सीकर

राजस्थान : खेल-खेल में चली गई इस मासूम की जान, परिजनों के सामने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

Sikar Girl : मूंडरू कस्बे की जालपाली ढाणी में चारदीवारी के द्वार के बगल में लगा लोहे का गेट गिरने से एक साल की एक बच्ची की मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Dec 2018, 11:06 AM IST
sikar
innocent girl died in Jalapali Dhani mundru village of sikar rajasthan

मूंडरू. राजस्थान के सीकर जिले में एक मासूम की खेल-खेल में जान चली गई। परिजनों के सामने उसने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। लाख कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। एक साल की इस बेटी की इस तरह की विदाई से कोई आंसू नहीं रोक पाया। जानकारी के अनुसार मूंडरू कस्बे की जालपाली ढाणी में चारदीवारी के द्वार के बगल में लगा लोहे का गेट गिरने से एक साल की एक बच्ची की मौत हो गई।

बालिका के दादा गणपत सैनी ने बताया कि उनकी एक साल की पोती लक्षिता सैनी पुत्री प्रमोद कुमार सैनी दोपहर में मकान के आंगन में खेल रही थी।खेलते-खेलते वह चारदीवारी के द्वार के बगल में लगे लोहे गेट के पास चली गई।

वहां गेट से झूलते समय लोहे का गेट बालिका पर गिर गया, जिससे बालिका गेट के नीचे दब गयी। सैनी के अनुसार तीन चार दिन पहले किसी वाहन की टक्कर से गेट दीवार से उखड़ गया था। उसे वहां से हटाकर दीवार के सहारे खड़ा कर दिया था। बालिका के झूलते ही गेट उसके ऊपर गिर गया। उसकी चीखपुकार सुनकर घरवाले भागकर आए और बच्ची को गेट के नीचे से निकाला। बालिका को तत्काल चौमूं लेकर गए, लेकिन बालिका ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

Published on: